---Advertisement---

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर! देखें IMD की रिपोर्ट

MP Weather Update: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज फिर एक बार घना कोहरा देखने को मिला है जिससे सर्दी बढ़ती नजर आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 16, 2024 3:24 अपराह्न

MP Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Update: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज फिर एक बार घना कोहरा देखने को मिला है जिससे सर्दी बढ़ती नजर आई है। वहीं मध्य प्रदेश (MP) के कई हिस्सों में शीतलहर के कारण भी मौसम (MP Weather Update) तेजी से प्रभावित होता नजर आया है।

मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानाकरी के अनुसार कई ऐसे भी जिले हैं जहां पारा गिरने से गलन तेजी से बढ़ा है। इसमें गुना, ग्वालियर के साथ इंदौर, रीवा, सागर, भोपाल शहर, नवगांव, दतिया व दामोह जैसे इलाके शामिल हैं। ऐसे में आइए हम आपको मध्य प्रदेश (MP) के विभिन्न हिस्सों में मौसम के ताजा हालात (MP Weather Update) की जानकारी देते हैं।

MP Weather Update

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आज कोहरे का भीषण कहर देखने को मिला है। इसमें सीधी, रीवा, सतना, छतरपुर, दतिया, भिंड, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, और ग्वालियर जैसे जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर कुछ इस कदर था कि दृश्यता 50 से 500 मीटर तक ही नजर आई।

स्थानिय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज कोहरे के साथ शीतलहर का कहर भी रहा है जिससे सर्दी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में आइए हम आपको सूचिबद्ध तरीके से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के ताजा हाल की जानकारी देते हैं।

शहर (MP)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल11 डिग्री25 डिग्री
छिंदवाड़ा10.2 डिग्री24.3 डिग्री
दामोह9 डिग्री27.1 डिग्री
दतिया5 डिग्री22.3 डिग्री
गुना9 डिग्री26 डिग्री
ग्वालियर6 डिग्री19 डिग्री
इंदौर12 डिग्री24 डिग्री
शिवपुरी9 डिग्री21 डिग्री
उज्जैन11 डिग्री25 डिग्री

क्या कहती है IMD की Weather रिपोर्ट?

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए मौसम के ताजा पूर्वानुमान (MP Weather Update) के तहत मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का क्रम अभी बरकरार रहने वाला है। विभाग का दावा है कि शीतलहर के साथ कोहरे के इस क्रम का कहर अगले 3 से 4 दिनों तक रहेगा।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उत्तर भारत में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है जिससे मौसम तेजी से करवट बदलेगा और यही कारण है ही ठंड का क्रम बढ़ेगा। इस दौरान विभाग ने लोगों से सतर्कता अपनाने की अपील भी की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Indore Viral Video

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

कल का मौसम 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026

Rain Alert 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026

कल का मौसम 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026