पीएम मोदी के अपील का दिखा असर, दिल्ली मेट्रो में सफर करते दिखे मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav, जानें सबकुछ

CM Mohan Yadav: मीडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच पीएम मोदी लगातार देशवासियों से खास अपील कर रहे है। जिसका पालन देश के कई सीएम भी कर रहे है।

CM Mohan Yadav

फाइल फोटो

CM Mohan Yadav: मीडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच पीएम मोदी लगातार देशवासियों से खास अपील कर रहे है। जिसमे पेट्रोल-डीजल की सीमित इस्तेमाल, सोने की खरीदारी पर रोक, और विदेश यात्रा ना करने की बात कह रहे है। गौरतलब है कि अब इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। सबसे खास बात है कि देश के कई बड़े नेता खुद पीएम मोदी, अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ने काफिले को कम कर दिया है।  इसी बीच मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav बीते दिन दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए।

दिल्ली मेट्रो में सफर करते दिखे CM Mohan Yadav

दरअसल CM Mohan Yadav ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज नई दिल्ली की मेट्रो में शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तक आमजनों के साथ यात्रा की। आप सभी से आग्रह है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील को आत्मसात करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करें”।

इसके अलावा वह आसपास के लोगों से बात करते हुए नजर आए और उनसे जानकारी प्राप्त की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के आग्रह का असर पूरे देश में दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली, यूपी, एमपी समेत कई राज्यों की सरकार ने वाहनों में कटौती की है। साथ ही कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

बता दें कि सोशल मीडिया पर CM Mohan Yadav की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जहां वह आम लोगों की तरह दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हुए नजर आ रहे है।

सबसे खास बात है, इस दौरान वह लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं, लेकिन इसके बावजूद यात्रा को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की गई। मेट्रो में सफर के दौरान किसी तरह की विशेष व्यवस्था से बचने का प्रयास किया गया।

 

Exit mobile version