---Advertisement---

MP में चुनावी शंखनाद करने को तैयार APP, ग्वालियर में आज बड़ी रैली, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो

MP News: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले APP अपनी नींव मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज ग्वालियर में AAP का रोड शो होने जा रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 1, 2023 1:57 अपराह्न

Arvind kejriwal Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) होने हैं। चुनाव को लेकर अभी से सभी पार्टियों ने रस्सा कस्सी तेज कर दी है। यूं तो मध्य प्रदेश में दो ही पार्टियों (BJP-कांग्रेस) के बीच मुकाबला होता है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी यहां अपनी जमीत तलाशने में जुटी हई है। जी हां, पंजाब, हिमाचल जैसे राज्यों में एंट्री के बाद अब आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में अपनी एंट्री की तैयारी कर रही है।

MP में नींव मजबूत करना चाहती है AAP

चुनाव से कुछ महीनों पहले आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में अपनी नींव मजबूत करना चाहती है। इसी कड़ी में आज (1 जुलाई, शनिवार) AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ग्वालियर दौरे पर आ रहें है। दोनों यहां पर चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों नेताओं ने भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया था। उस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचे थे।

ग्वालियर में AAP का रोड-शो

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ग्वालियर में अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दोनों एक रोड-शो भी करेंगे। रोड-शो करते हुए दोनों का काफिला ग्वालियर के मेला मैदा पहुंचेगा, जहां दोनों एक रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली दोपहर 3 बजे होगी। बता दें कि AAP प्रदेश में तीरसे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है। इसमें AAP कितना सफल होती है, ये तो भविष्य ही बताएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026