---Advertisement---

चुनाव से पहले Shivraj कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, ‘लाडली बहना योजना’ पर दिए अहम निर्देश

CM Shivraj: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शिवराज सरकार ने कैबनेट की एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई। मंत्रालय में हुई इस बैठक में लिए गए सरकार के फैसलों की जानकारी राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 16, 2023 5:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Shivraj: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शिवराज सरकार ने कैबनेट की एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई। मंत्रालय में हुई इस बैठक में लिए गए सरकार के फैसलों की जानकारी राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि शिवराज सरकार ने अपनी मह्त्वाकांक्षी ‘लाडली बहना योजना’ के राशि जारी करने की मंजूरी दी गई। इसके साथ पुजारियों के लिए भी अहम फैसला लिया गया है। वहीं पंचायतों पर किसी भी प्रकार का टैक्स न लगाने का वादा किया है। बैठक में तय किया गया कि सीएम शिवराज अपने मंत्रिमंडल के साथ ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखने जाएंगे।

‘लाडली बहना योजना’ पर जोर

शिवराज सरकार ने आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए गेमचेंजर मानकर चल रहे ‘लाडली बहना योजना’ के लिए बजट को मंजूरी दे दी। इसके लिए एक महीने की अनुमानित रकम करीब 1250 करोड़ को जारी करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। जानकारी के मुताबिक अब तक पूरे मध्य प्रदेश की करीब 1 करोड़ 33 लाख 25 हजार से अधिक महिलाएं सीएम की इस गेमचेंजर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। जिसका लाभ हर योग्य महिला को मिलेगा। बता दें सीएम शिवराज खुद इस योजना की मॉनीटरिंग कर रहे और सीधा सीएम ऑफिस में इसका कंट्रोल रूम स्थापित करा रखा है।

इसे भी पढ़ेंः Assembly Election 2023: कर्नाटक हार ने किया भाजपा को बेचैन, चार राज्यों में बनाएगी नई रणनीति

जानें क्या हैं कुछ और अहम फैसले

1- सभी SC/ST विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दिया गया है।
2-शिवराज सरकार ने रेत खनन नीति को संशोधित करने की भी मंजूरी दे दी है। इसमें अब सरकार की तरफ से ई-टेंडर और सह नीलामी को जोड़ दिया गया है।
3- परिवहन और व्यापार नियमों में संशोधन को मंजूरी
4-मंदिरों की जमीन की कमाई में अब पुजारी को भी अधिकार दिया गया है। इसके तहत यदि मंदिर की जमीन 10 एकड़ है तो पुजारी व्यावसायिक उपयोग कर सकेगें। 10 एकड़ से अधिक होने पर कलेक्टर को सूचना के साथ पूरा पैसा ट्रस्ट में जमा होगा।
5-किसानों के खाद संकट के समाधान के लिए एडवांस में सरकार खरीद करके भंडारण करेगी। जिसके लिए 254 सेंटर बनाए जाएंगे।

ये भी पढेंःAtmanirbhar Bharat in Defence: सैन्य महत्व के 928 आइटमों के आयात पर रोक , जानें क्या है अहम वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026