---Advertisement---

Dharavi Redevelopment: अडानी बदलेंगे एशिया के सबसे बड़े स्लम की तस्वीर, मुंबई के धारावी का होगा कायाकल्प, सरकार ने दी मंजूरी

Dharavi Redevelopment: जल्द एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी का लुक बदलने वाला है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने अडानी ग्रुप को मंजूरी दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 15, 2023 3:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 2:23 अपराह्न

Adani-Dharavi Redevelopment Project
Follow Us
---Advertisement---

Dharavi Redevelopment: जल्द ही एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी की तस्वीर बदलने वाली है। मुंबई के धारावी को रिडेवलप करने की मंजूरी महाराष्ट्र सरकार ने अडानी ग्रुप को दे दी है। अब जल्द ही अडानी ग्रुप धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को शुरू कर सकता है। बता दें कि धारावी एशिया की सबसे घनी आबादी वाली झुग्गी-झोपड़ियों वाली जगह है। इसकी आबादी करीब 8 लाख की है।

प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे इतने रुपये

अब महाराष्ट्र सरकार ने भी इस घनी आबादी वाले एरिया को सजाने-संवारने का काम अडानी ग्रुप को दे दिया है। प्रोजेक्ट के सीईओ SVR श्रीनिवास ने बताया कि रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए गवर्नमेंट रेजोल्यूशन जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही लेटर ऑफ अवॉर्ड भी जारी किया जाएगा। जिसके बाद अडानी ग्रुप इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर सकेगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने में 23,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

धारावी स्लम में रहते हैं 8 लाख लोग

धारावी एशिया का सबसे बड़ी झुग्गी-झोपड़ियों वाला स्लम है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में अडानी ग्रुप ने धारावी स्लम एरिया को फिर बनाने के लिए बोलियां लगाई थीं। उस समय अडानी ग्रुप ने इसके लिए 5069 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। DLF ने 2025 करोड़ रुपये लगाई थी। धारावी एशिया की सबसे घनी आबादी वाला एरिया है। 240 हेक्टेयर की इस बस्ती में 8 लाख लोग रहते हैं और 13 हजार छोटे बिजनेस हैं। यहां एजुकेशन और साफ-सफाई की हालत बहुत ही खराब है। अब मंजूरी मिलने के बाद अडानी इंफ्रा इसको सजाने का काम करेगी।

लोगों को मुफ्त में मिलेंगे घर

महाराष्ट्र सरकार ने धारावी के पूरे इलाके को अंडर डेवलप्ड एरिया के तौर पर चयनित किया है। इसके लिए एक स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी बनाई गई है, जिसके लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल यानि SPV बनाना होगा, जिसमें 80 प्रतिशत इक्विटी या 400 करोड़ रुपये होंगे। जिसकी महाराष्ट्र सरकार के पास 20 प्रतिशत इक्विटी या 100 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी होगी। SPV के जरिए रिडेवलपमेंट होने के बाद एलिजिबल लोगों को फ्री में घर दिए जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026