---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: भतीजे की बगावत के बाद सतारा में पवार का शक्ति प्रदर्शन, कहा-‘BJP को दिखाकर रहेंगे उसकी असली जगह’

Maharashtra Political Crisis: भतीजे की बगावत के बाद शरद पवार ने आज सतारा में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम BJP को उसकी असली जगह दिखाकर रहेंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 3, 2023 2:14 अपराह्न

Maharashtra Political Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद NCP चीफ शरद पवार ने आज (3 जून, सोमवार) सतारा में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता वहां पहुंचे हुए थे। समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी से एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान उन्होंने BJP पर भी जमकर निशाना साधा।

‘BJP को दिखाकर रहेंगे उसकी असली जगह’

दरअसल, शरद पवार आज महाराष्ट्र के सतारा पहुंचे थे। जहां उन्होंने वाई बी चह्वाह को श्रद्धांजलि दी। ये कार्यक्रम वाई बी चह्वाण स्मृति स्थल पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद पवार ने रोड शो कर अपनी ताकत भी दिखाई। पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि हम सब एक हैं और हमें एक रहने की जरूरत है। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। पूरे महाराष्ट्र को अपनी ताकत दिखानी होगी। हम हार नहीं सकते। हमें BJP को उसकी असली जगह दिखानी होगी।

महाराष्ट्र का माहौल बिगाड़ रही BJP

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पहले ऐसा नहीं था। हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे थे। लेकिन, कुछ लोगों से ये देखा नहीं गया और उन्होंने हमारी सरकार गिरा दी। उन्होंने कहा कि शिव सेना के दो टुकड़े कर दिए गए और अब हमे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी लोकतांत्रिक तरीके से काम हो रहा है, BJP वहां हमले कर रही है। लेकिन, हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता सब जानती है और सत्ता जान के डर से BJP राज्य का माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम झूठ के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने हमारा साथ छोड़ दिया। हम फिर से मजबूत होंगे और महाराष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026