---Advertisement---

Manipur Violence: मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह आज दे सकते हैं इस्तीफा, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, डेढ़ महीने से राज्य में जारी है हिंसा

Manipur Violence: मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह आज इस्तीफा दे सकते हैं। वे दोपहर 1 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। राज्य में डेढ़ महीने से हिंसा जारी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 30, 2023 1:44 अपराह्न

N. Biren Singh
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज (30 जून) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दोपहर 1 बजे के करीब राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में डेढ़ महीने से जारी हिंसा को शांत करने में वहां की मौजूदा सरकार विफल रही है। ऐसे में CM एन बीरेन सिंह को दो विकल्प दिए गए थे। या तो वे खुद इस्तीफा दे दें या इस मामले में केंद्र हस्तक्षेप करेगा और राज्य का कार्यभार संभालेगा। सूत्रों की मानें तो CM एन बीरेन सिंह के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। ऐसे में एन बीरेन सिंह आज दोपहर तक अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

सर्वदलीय बैठक में उठी थी इस्तीफे की मांग

इससे पहले रविवार को CM एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों के बीच हुई मुलाकात काफी देर तक चली थी। जिसमें CM बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री को मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया था। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। जिसमें 18 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। बैठक में कई पार्टियों ने CM एन बीरेन सिंह के इस्तीफे और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई थी।

कैसे शुरू हुई थी हिंसा ?

बता दें कि बीते डेढ़ महीने से मणिपुर हिंसा की आग में झुलस रहा है। ये हिंसा दो समुदाय के बीच तीन मई को शुरू हुई थी। जब मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने मार्च के दौरान पत्थरबाजी कर दी थी। जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। तब से अब तक ये हिंसा लगातार जारी है। हिंसा की घटनाओं में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026