---Advertisement---

Manipur Violence को लेकर मुख्यमंत्री N Biren Singh नहीं देंगे इस्तीफा, हिंसा को लेकर कई बड़े खुलासे 

Manipur Violence: पूर्वोत्तर भारत का मणिपुर राज्य लगभग 2 महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है। हिंसा की आग में सैकड़ों घर जलकर राख हो गए तो वही मरने वालों का आकड़ा भी 100 के पार पहुंच गया है। ऐसे में राज्य और केंद्र की सरकारें दोनों इस हिंसा को खत्म करने में ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 2, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: पूर्वोत्तर भारत का मणिपुर राज्य लगभग 2 महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है। हिंसा की आग में सैकड़ों घर जलकर राख हो गए तो वही मरने वालों का आकड़ा भी 100 के पार पहुंच गया है। ऐसे में राज्य और केंद्र की सरकारें दोनों इस हिंसा को खत्म करने में जुटी है। लेकिन फिर भी 3 मई से शुरू हुआ दो समुदायों के बीच जातिगत हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में खबर आती है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री (N Biren Singh) इस्तीफा देने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने एक इस्तीफा लेटर भी टाइप कर रखा है जो कथित तौर पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले पर जब मुख्यमंत्री जी से सवाल पूछा गया तब उन्होंने बताया कि वह इस हिंसा से काफी आहत हुए हैं। इसके अलावा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से भी काफी निराश हूँ, इसलिए मैंने ऐसा कदम उठाया है। लेकिन अब मणिपुर से बड़ी खबर यह आ रही है कि मुख्यमंत्री N Biren Singh इस्तीफा नहीं देंगे। वह अपना फैसला बदल दिए हैं। 

मुख्यमंत्री N Biren Singh क्यों देने जा रहे थे इस्तीफा

मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। यहां हर दो-चार दिन बाद सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच झड़प हो रही है। ऐसे में हिंसा थमने के बजाए और बढ़ती चली जा रही है। इसी को देखते हुए मणिपुर के मुखिया N Biren Singh इस्तीफा देने जा रहे थे। उन्होंने बताया वह इस हिंसा से काफी आहत हुए हैं, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से भी काफी निराश थे। जिसके वजह से वह इस्तीफा देने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी तवज्जो दिया कि उन्हें लग रहा था वह मणिपुर के लोगों का भरोसा खो रहे हैं। लेकिन फिर जब मैंने देखा कि लोग मेरे समर्थन में घर के बाहर इकठ्ठा हो गए हैं तो मने अपना मन बदल दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा थी सभी लोग हमारे सरकार के समर्थन में नारे लगा रहे थे। ऐसे में मैं उन सभी लोगों और भगवान को धन्यवाद किय, जो हमें प्यार करते हैं। यही वजह है कि मैंने अपना इस्तीफा वापिस ले लिया। 

N Biren Singh ने क्या खुलासा लिया ?

जानकारी के मुताबिक जब पत्रकारों ने इस विषय पर सवाल पूछा तो उन्होंने बताया यह सब पूर्व नियोजित लग रहा है, लेकिन फ़िलहाल मैं इसकी पुष्टि और दावा नहीं कर रहा। पास में चीन और म्यांमार है। हमारी देश की 398 किलोमीटर की सीमाएं असुरक्षित है। इसलिए मैं अभी इस बारे म,इ कुछ नहीं कह सकता। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026