---Advertisement---

पुलिस गिरफ्त में आते ही छलके Manish Kashyap के आसूं, जानें क्या है इसकी असल वजह

यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ना शुरु हो गई हैं। शनिवार को थाने में सरेंडर करने के बाद ही बिहार की आर्थिक अपराध यूनिट की टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मझौलिया के डुमरी महनवा  स्थित मनीष के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंच गई, इसके बाद ही मनीष ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया था।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 19, 2023 7:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manish Kashyap: पुलिस गिरफ्त में आते ही यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ना शुरु हो गई हैं। शनिवार को थाने में सरेंडर करने के बाद ही बिहार की आर्थिक अपराध यूनिट की टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। इसी दौरान किसी ने गाड़ी में बैठे मनीष का वीडियो शूट कर लिया। जिसमें उसके अनवरत आंसू बहते दिख रहे हैं। तमिलनाडू में बिहार के मजदूरों के कथित उत्पीड़न को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बनाकर डाला था। इसी मुद्दे पर पुलिस ने मनीष के खिलाफ फेक वीडियो व तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाने, हिंसा भड़काने के प्रयास में एक केस दर्ज कर लिया था।

जानें क्या है गिरफ्तारी की असल वजह

बता दें अब से कुछ दिन पहले तमिलनाडू में बिहारी मजदूरों के कथित उत्पीड़न और मारपीट के बारे में खबर तेजी से सोशल मीडिया के माध्यम से फैली थी। इस मुद्दे को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी एक वीडियो बनाकर अपने चैनल पर पोस्ट कर बिहार सरकार से स्थिति साफ करने को कहा था। बाद में उत्पीड़न की ये खबर गलत पाई गई। जिसके बाद मनीष पर बिहार सरकार और तमिलनाडू सरकार ने भी मनीष के खिलाफ फेक वीडियो व तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने,देश में हिंसा भड़काने के प्रयास में एक केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही मनीष फरार चल रहे थे।

ये भी पढ़ें: Bihar Governor on Education: बिहार में शिक्षा को लेकर राज्यपाल चिंतित, बोले- आने वाली पीढ़ी को नहीं दे सकेंगे जवाब, करना होगा काम

घर पर कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची थी बिहार पुलिस

पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहने के लिए बिहार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मझौलिया के डुमरी महनवा  स्थित मनीष के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंच गई, इसके बाद ही मनीष ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद ही एक EOU की टीम भी पटना से जगदीशपुर थाने पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया।

आंसूओं का वीडियो हुआ वायरल

शनिवार को थाने में सरेंडर करने के बाद ही बिहार की आर्थिक अपराध यूनिट की टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। इसी दौरान किसी ने गाड़ी में बैठे मनीष का वीडियो शूट कर लिया। जिसमें उसके अनवरत आंसू बहते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो कुछ समर्थकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं कि ‘हिम्मत मत हारिए, आप जान देने वालों में से हैं।’

ये भी पढ़ें: SP National Executive Meeting: 2024 में भाजपा से लड़ेगा नया गठबंधन, कांग्रेस पर

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026