---Advertisement---

Minor Boys Marriage: कर्नाटक में दिखा अंधविश्वास का खेल, बारिश नहीं हुई तो गांव वालों ने करा दी नाबालिग बच्चों की शादी  

Minor Boys Marriage: जब लोग अन्धविश्वाश में पड़ जाते हैं, तो वह कुछ भी करने पर उतारू हो जाते हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला कर्नाटक राज्य से आया है। यहां गांव वालों ने दो नाबालिग लड़कों की शादी सिर्फ इसलिए करा दी, क्योंकि बीते कुछ महीनों से बारिश नहीं हो रहे थी। किसानों के अनुसार शादी से बारिश देवता खुश हो जाते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 3, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Minor Boys Marriage
Follow Us
---Advertisement---

Minor Boys Marriage: कर्नाटक राज्य से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, यहां गांव वालों ने दो नाबालिग लड़कों की शादी सिर्फ इसलिए करा दी, क्योंकि बीते कुछ महीनों से बारिश नहीं हो रहे थी। ग्रामीणों की मान्यता के अनुसार यदि बारिश नहीं होती है, तो वह बारिश के देवता को प्रसन्न करने के लिए नाबालिग बच्चों की शादी करवा देते हैं। इसके बाद गांव में बारिश हो जाती है। क्या है पूरा मामला और क्या है इसके पीछे का राज आइए जानते हैं। 

अंधविश्वास का ये कैसा खेल ?

बता दें कि सारा मामला भारत के दक्षिणी राज्यों में से एक कर्नाटक का है। रिपोर्ट के अनुसार, चिक्काबल्लापुर स्थित  चिंतामणि गांव में रहने वाले किसानों (लोगों) ने एक ऐसा काम किया है, जिसे लोग जानने और सुनने के बाद अचरज में पड़ जाएंगे। खबरों की मानें तो यहां के ग्रामीणों ने 31 अगस्त (गुरुवार) को दो नाबालिग लड़कों की शादी कराई, शादी भी बड़े धूमधाम से हुई।  किसान बारिश करवाने की लालच में दोनों बच्चों को रस्मों-रिवाजों के मुताबिक ढ़ेर सारी गिफ्ट भी दी। दोनों नाबालिग बच्चे कक्षा 5 वीं के छात्र हैं। जिनमें से एक बच्चा पिछड़े समुदाय से है, वहीं दूसरा अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता है।   

ग्रामीणों की क्या है मान्यता 

देखा जाए तो एक तरफ बेमौसम बारिश या फिर अत्यधिक वर्षा ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में रहने वाले किसानों का कहना है, कि बारिश न होने के कारण उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। बारिश के देवता उनसे नाराज हैं। ऐसे में वह अक्सर नाबालिगों की शादी करा कर देवता को खुश करते हैं। 

उनका मानना है, कि शादी के आधे या फिर 1 घंटे बाद सम्बंधित इलाके में वर्षा हो जाती है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो नाबालिग की शादी के बाद ऐसा नहीं होता, कि दोनों एक साथ रहे। बच्चे अपने-अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं। जब वह बड़े हो जाते हैं तो फिर वह स्वतंत्र रहते हैं, और किसी दूसरे के साथ अपनी मर्जी से  शादी भी करते हैं। उनके अनुसार ये शादी सिर्फ देवता को खुश करने के लिए की जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Supriya Prasad

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026

Rain Alert 9 April 2026

अप्रैल 8, 2026

Punjab News

अप्रैल 8, 2026