---Advertisement---

Monsoon Alert 28 August 2025: हिमाचल प्रदेश से लेकर Uttarakhand तक बारिश का आतंक, Delhi NCR में भी सुनाई देगी गरज, जानिए कहां है अलर्ट

Monsoon Alert 28 August 2025: बारिश का रौद्र रूप भारत में कई जगहों पर आतंक देखने को मिल रहा है लेकिन दिल्ली से लेकर राजस्थान और उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल। आइए जानते हैं मानसून अलर्ट 28 अगस्त 2025।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2025 6:08 अपराह्न

Monsoon Alert 28 August 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 28 August 2025: देश में मानसून की वजह से कई स्थानों पर स्थित बद से बदतर होती जा रही है। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू, उत्तराखंड तक में मानसून का खौफनाक तांडव देखा जा रहा है। इससे जल जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।मानसून अलर्ट 28 अगस्त 2025 की बात करें तो लोग निश्चित तौर पर कई जगहों पर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं और बारिश का खौफनाक आलम देखने को मिल रहा है। अब Monsoon Alert 28 August 2025 क्या है और किस जगह पर बारिश तो कहां बादल छाए रहेंगे। इस बारे में आइए जानते हैं रिपोर्ट क्या कह रही है।

मानसून अलर्ट 28 अगस्त 2025 में दिल्ली की स्थिति

Monsoon Alert 28 August 2025 की बात करें तो Delhi NCR में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। 28 और 29 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ठंडी हवाएं चलेंगी और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

Uttarakhand और राजस्थान में मानसून अलर्ट 28 अगस्त 2025

जहां तक उत्तराखंड और राजस्थान की बात करें तो मानसूनी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का असर जारी रहने वाला है। वहीं Monsoon Alert 28 August 2025 में बाढ़ भूस्खलन और मौसम संबंधी गंभीर घटनाएं हो सकती है। निश्चित तौर पर मानसून का रौद्र रूप लोगों की जान भी ले रही है और इससे त्राहि त्राहि देखा जा रहा है। 28 अगस्त को मध्य दक्षिणी और उत्तर पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं तेलंगाना और कर्नाटक राज्यों में अत्यधिक भाषा की गई है।

इन राज्यों को दी गई चेतावनी

आईएमडीबी मानसून अलर्ट 28 अगस्त 2025 की बात करें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बाढ़ और भूस्खलंज प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को सतर्क रहने और नदियों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में 28 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है तो Uttarakhand में भी मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी भारी प्रकोप देखा जाएगा।

बिहार से लेकर गुजरात तक Monsoon Alert 28 August 2025 की स्थिति

अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक केरल और गोवा के साथ-साथ मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल तेलंगाना के क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद है तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, झारखंड में बिजली और तेज हवाओं के साथ-साथ गरज और बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026