---Advertisement---

MP Assembly Election 2023: CM Shivraj ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, अब इतने दिन ले सकेंगी छुट्टी

MP Assembly Election 2023 से पहले सीएम शिवराज ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब महिलाएं सात अतिरिक्त CL ले सकती हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 9, 2023 1:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों की ओर से घोषणाएं शुरू हो गई हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट कर महिलाओं के लिए घोषणा की है। गौर हो कि शिवराज सरकार की हर वर्ग के लोगों के लिए लगातार घोषणाएं (MP Assembly Election 2023) कर रही हैं।

सात अतिरिक्त CL की घोषणा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी महिलाएं कर्मचारियों को अब सात दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) दिया जाएगा। इसके अलावा भी शिवराज सरकार ने कई घोषणाएं की हैं।

बेटियों का उत्थान जीवन का प्रमुख ध्येय

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- ‘प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है।

ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर CM Shivraj ने दिया बहनों को तोहफा, मध्यप्रदेश में लांच हुई Ladli Behna Yojana

महिलाओं को लेकर कही ये बात (MP Assembly Election 2023)

उन्होंने आगे लिखा कि महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप (MP Assembly Election 2023) उपयोग कर सकेंगी।

बेटियों के लिए ये घोषणा (MP Assembly Election 2023:)

सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए कहा कि महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने के साथ बहन-बेटियों के उत्थान हेतु अनेक निर्णय लिये हैं। कक्षा 10 के बाद उच्‍चतर माध्‍यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्‍तीय साक्षरता हेतु पाठ पढ़ाया जायेगा, जो महिला उन्‍मुखी होगा।

ट्रेनिंग करवाने की घोषणा

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्‍यवस्‍था की जायेगी, जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी। प्रदेश की महिला हथकरघा व हस्‍तशिल्‍प कारीगरों को एन.आई.डी. व निफ्ट संस्‍थानों के माध्‍यम से आधुनिक डिजाइन्‍स और उन्‍नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026