---Advertisement---

MP में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदों ने किया Gage Rape, CM शिवराज ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

MP Gangrape: मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके प्राइवेट ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 29, 2023 4:53 अपराह्न

MP Gangrape
Follow Us
---Advertisement---

MP Gangrape: मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी डालने की खबर सामने आई है। ऐसे में देखा जाए तो दिल्ली के निर्भया कांड वाला मामला एक बार फिर ताजा हो गया है। खैर निर्भया के सभी दोषियों की उनके किए की सजा मिल चुकी है। ऐसे में इधर अब इतनी बड़ी और घिनौनी घटना के बाद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने दुःख वक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए है। वहीं इस मामले पर विपक्ष लगातार हमलावर है। 

10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत 

बताया जा रहा है, यह घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है। जहां गुरुवार को दोपहर 2 बजे के आसपास एक 10 साल की बच्ची को दो लोगों बहला- फुसलाकर मां शारदा मंदिर के पास पहाड़ियों पर ले गए। इसके बाद ख़बरों की मानें तो उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद मासूम के साथ मारपीट भी की। वहीं इस मामले पर अब खबर यह भी आ रही है, कि उन्होंने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लाठी से भी वॉर किया है। फ़िलहाल इस मामले की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी। इधर मासूम के घर वालों ने आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। फ़िलहाल लड़की का इलाज सिटी अस्पताल में चल रहा है। जबकि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने क्या जानकारी दी 

सतना पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपी में से एक नाम रवींद्र कुमार रवि और दूसरे का नाम अतुल भदोलिया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, इनको फ़िलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मंदिर समिति के कर्मचारी हैं। जिसमे से एक गौशाला का सिक्योरिटी गार्ड है तो वहीं, दूसरा वेदशाला का चपरासी है। 

हैवानियत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज का आया बड़ा बयान

इस मामले पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को घेरते हुए मासूम लड़की की बेहतर इलाज साथ में 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की मांग की है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026