---Advertisement---

MP में तीन घंटे की मीटिंग के बाद गृह मंत्री Amit Shah ने फूंका चुनावी बिगुल, इन चेहरों पर रहेगी अब खास नजर 

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमर कस चुकी है। खबरों की मानें तो पिछले एक साल के भीतर बीजेपी के प्रमुख चेहरे (नेता) मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को मध्य प्रदेश में अहम दौरा किया। खबरों की मानें ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 27, 2023 1:53 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमर कस चुकी है। खबरों की मानें तो पिछले एक साल के भीतर बीजेपी के प्रमुख चेहरे (नेता) मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को मध्य प्रदेश में अहम दौरा किया। खबरों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तय किया, कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रमुख (नेता) चेहरों ने मीटिंग में हिस्सा लिया। वहीं सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में यह भी तय हुआ कि किन प्रमुख चेहरों के साथ भारतीय जनता पार्टी अब मैदान में उतरेगी। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है, कि मध्य प्रदेश में  भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान में प्रमुख चेहरे आखिर हैं कौन? आइए जानते हैं। 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने की मीटिंग 

खबरों की मानें तो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही चुनावी रण में कूद चुकी हैं। दोनों ही पार्टी के प्रमुख चेहरे लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। अभी सप्ताह भर पहले ही कांग्रेस की बड़ी लीडर प्रियंका गांधी ग्वालियर दौरे पर गई थीं। ऐसे में अब गृह मंत्री अमित शाह का दौरा इस बात की तरफ इशारा करता है कि MP में दोनों बड़ी पार्टिया सचेत नजर आ रही हैं। 

बता दें कि बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेता  और संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव सहित तमाम प्रदेश के बड़े नेता मौजूद रहे।       

मध्य प्रदेश में ये सभी हैं ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रमुख चेहरे 

सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। उनका मानना है, कि स्थानीय चेहरे के बलबूते ही इस बार चुनाव लड़ा जाएगा। ऐसे में देखा जाए तो मध्य प्रदेश में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रमुख चेहरे कुछ इस प्रकार हैं। इनमें सबसे पहला नाम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसके अलावा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026