---Advertisement---

कड़ी सुरक्षा के बीच से 3 दशक बाद Jammu Kashmir में निकला Muharram का जुलूस, उप-राज्यपाल सहित तमाम लोग रहे मौजूद

Muharram 2023: सारा देश मुहर्रम आज मना रहा है। ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच 34 साल बाद जुलूस निकाला गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा भी जुलूस में भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे। जहां लेफ्टिनेंट गवर्नर ने लोगों से उनकी स्थिति और हालचाल का ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 29, 2023 7:08 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2023 12:04 अपराह्न

Muharram 2023
Follow Us
---Advertisement---

Muharram 2023: सारा देश मुहर्रम आज मना रहा है। ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच 34 साल बाद जुलूस निकाला गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा भी जुलूस में भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे। जहां लेफ्टिनेंट गवर्नर ने लोगों से उनकी स्थिति और हालचाल का जायजा लिया।  बता दें कि पिछले 34 सालों से घाटी की स्थिति खराब होने के कारण  मोहर्रम के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध था। ऐसे में जब लोगों को लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा की अनुमति मिली तो वह काफी खुश नजर आ रहे थे , बता दें कि इस मामले पर कई शिया मुसलमानों ने इस दौरान जुलूस की अनुमति मिलने पर लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। 

34 साल से नहीं निकला था जुलूस

एक तरफ जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की रोजमर्रा जीवन के लिए हर प्रकार कि स्थिति को देखते हुए सभी प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में आज बताया जा रहा है कि, कड़ी सुरक्षा के बीच 34 साल बाद सिया मुसलमानों ने LG मनोज सिन्हा के रहते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान शिया मुसलमानों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए शोक व्यक्त किया।  

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने मोहर्रम को लेकर क्या कहा 

आज जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा जब कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर पहुंचे तो, उन्होंने शिया मुसलमानों से बात करते हुआ कहा,यह दिन कर्बला के शहीदों के बलिदान का दिन है। मैं कर्बला के शहीदों को नमन करता हूँ। साथ ही हजरत इमाम हुसैन के त्याग ,बलिदान और उनके आदर्शों को याद करता हूं।” 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026

Lucknow News

मई 15, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 15, 2026

Rain Alert 16 May 2026

मई 15, 2026

Anurag Dhanda

मई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 15, 2026