---Advertisement---

Namo Bharat Train के साथ एक ही पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो और रैपिड रेल, फरीदाबाद के इन शहरों को होगा जबरदस्त फायदा; जानें सबकुछ

Namo Bharat Train का संचालन गुरूग्राम से फरीदाबाद के बीच चलाने की योजना बनाई जा रही है। ताकि लाखों लोगों को फायदा पहुंच सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 14, 2026 2:13 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर नमो भारत ट्रेन का लगातार संचालन जारी है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि नमो भारत ट्रेन का संचालन गुरूग्राम से फरीदाबाद के बीच चलाने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि बड़ी संख्या में लाखों लोग दिल्ली-गुरूग्राम-फरीदाबाद आना जाना करते है।

सबसे खास बात है एक ही ट्रेक पर नमो भारत ट्रेन के साथ-साथ मेट्रो ट्रेन का भी संचालन शुरू होगा। जो कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इसके अलावा इस रूट  से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भी पहुंच आसान हो जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी Namo Bharat Train और मेट्रो

हरियाणा सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने फैसला किया है कि गुरुग्राम से फरीदाबाद तक नमो भारत कॉरिडोर पर मेट्रो या रैपिड रेल भी इसी ट्रैक का इस्तेमाल करेगी। यानी अलग रूट बनाने की बजाय एक ही ट्रैक पर ही दोनों सेवाओं को चलाया जाएगा। बता दें कि ऐसा सुझाव एचएमआरटीसी ने दिया है।

बता दें कि पहले मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए अलग से ट्रैक बनाया जाता था। वहीं नमो भारत ट्रेन के लिए दूसरा ट्रैक बनाया गया है। हालांकि अब गुरूग्राम फरीदाबाद रूट पर एक ही ट्रैक बनाया जाएगा। जिसपर दोनों ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

क्या होगा रूट?

64 किमी लंबे Namo Bharat Train रेल कॉरिडोर पर गुरुग्राम में 8 स्टेशन और फरीदाबाद में 10 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। नमो भारत ट्रेन के साथ मेट्रो/रैपिड रेल भी उसी लाइन पर चलेगी, जिससे नए ट्रैक निर्माण की लागत कम होगी और समय भी बचेगा। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों को मेट्रो और रैपिड रेल के बीच कम पोस्टर की आवश्यकता होगी।

सबसे अच्छी बात है कि इससे कामकाजी लोग, छात्र और उद्योगपतियों को फायदा मिलेगा। असली समय की बचत, कम ट्रैफिक जाम और बेहतर जीवन‑शैली का भी असर दिखेगा। इससे अलावा फरीदाबाद, बाटा चौक, समेत कई जगहों का पूरी तरह से कायाकल्प होगा।

जानकारी के मुताबिक यह रूट ग्रेटर नोएडा तक बनाया जाएगा, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहुंच आसान हो जाएगी। क्योंकि ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट की दूरी करीब 35 से 40 किलोमीटर के आसपास है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 14, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 14, 2026

Sambhal News

मार्च 14, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 14, 2026

PM Kisan Samman Nidhi

मार्च 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026