---Advertisement---

UPA के बाद अब NDA की बारी, 18 जुलाई को दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक, गठबंधन में शामिल हो सकती हैं ये पार्टियां

NDA Meeting: UPA के बाद अब NDA भी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए NDA ने 18 जुलाई को दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 6, 2023 4:56 अपराह्न

NDA Meeting
Follow Us
---Advertisement---

NDA Meeting: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election 2024) में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। जहां देखो वहां लोकसभा चुनाव की तैयारियां हो रही हैं। बात पक्ष की करें या विपक्ष, दोनों ही अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। एक ओर जहां विपक्ष लगातार खुद को एकजुट करने में लगा हुआ है, तो वहीं BJP भी बैठकें कर रही है। इसी बीच चुनावों की तैयारियों को लेकर NDA ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। ये बैठक 18 जुलाई को दिल्ली में बुलाई गई है। सूत्रों की मानें तो ये बैठक दिल्ली के अशोका होटल में होगी।

NDA में शामिल हो सकती हैं कई पार्टियां

इस बैठक का मेन मकसद NDA (National Democratic Alliance) से लंबे समय से दूर चल रहीं पार्टियों की नाराजगी दूर करना है। बैठक के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJG) को भी न्योता भेजा गया है। दोनों पार्टियों ने बैठक में शामिल होने के लिए अपनी हामी भर दी है। इसके अलावा बैठक में चंद्रबाबू नायडू की TDP (Telugu Desam Party) भी शामिल हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, NDA की बैठक में कई अन्य दल भी शामिल हो सकते हैं।

चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने अभी से कमर कस ली है। इसको लेकर BJP लगातार बैठकें कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। जिसकी शुरुआत चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने से हो चुकी है। अभी हाल ही में PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। जिसमें चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया था। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं तेज हो गईं थी। जबकि, राज्यों के अध्यक्ष बदलने का फैसला भी इसी बैठक के बाद लिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 6, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 6, 2026

Rashifal 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

कल का मौसम 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

Rain Alert 7 August 2026

अगस्त 6, 2026