---Advertisement---

Noida News: यमुना प्राधिकरण बोर्ड का बड़ा फैसला, 29 गांवों के किसानों को मिलेगा भारी मुआवजा 

Noida News: यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने किसानों की बात सुन ली है। इसके लिए बोर्ड ने 29 गांव के किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है। दरअसल यमुना प्राधिकरण बोर्ड नोएडा एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए जमीनों की आवश्यकता है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 14, 2023 4:33 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: यमुना प्राधिकरण बोर्ड की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। खबरों की मानें तो बोर्ड ने 29 गांव के किसानों को मुआवजा देने का फैसला किया है। ऐसे में जब इस बात की सूचना नोएडा एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले किसानों को मिली तो वह खुशी से झूम उठे। जानकारी के मुताबिक यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने न सिर्फ संबंधित क्षेत्र से प्रभावित किसानों की आबादी की समस्या का निपटारा किया बल्कि नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को भारी मुआवजा (कंपसेशन) देने का ऐलान भी किया। 

यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने बैठक कर लिया किसानों के हित में फैसला 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के किसान जमीन के कम मुआवजा मिलने से नाखुश थे। ऐसे में यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने बैठक में कहा, कि जेवर एयरपोर्ट से संबंधित कार्यों के लिए अथॉरिटी को कुछ जमीनों की जरूरत थी। तब यमुना प्राधिकरण ने 16.39 हेक्टेयर जमीन सीधे किसानों से उनके मन मुताबिक खरीदी थी। तब एयरपोर्ट का कार्य पहले चरण में था। ऐसे में प्राधिकरण एक बार फिर 29 गांव के किसानों की जमीनें अधिग्रहण करेगी। इसके लिए उन्हें 3100 रुपए प्रति वर्ग मीटर मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि अब तक इससे पहले इन सभी गांव के किसानों को 2300 रूपए प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिल रहा था। ऐसे में देखा जाए तो अब किसानों को ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

दूसरे चरण के कार्यों के लिए जमीनें अधिग्रहण करने का है प्लान

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के आसपास बीते दिनों 5 नए पार्क और आईटी इंडस्ट्री हब बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। ऐसे में इस पर अब जल्द मुहर लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है, यहां विदेशी निवेशक जल्द इंडस्ट्री लगा सकते हैं। 

जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण को जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए जमीनों की जरूरत थी। ऐसे में अब एक बार फिर अथॉरिटी को दूसरे चरण के डेवलपमेंट के लिए किसानों की जमीनें चाहिए थी। जिस पर अब मुहर लग गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026