---Advertisement---

Ranchi News: अब RIMS में आर्टिफिशियल टीथ रिप्लेसमेंट करवा सकेंगे मरीज, जानें कब से शुरू हो रही सुविधा

Ranchi News: डेंटल लैब में डेंचर वाले कृत्रिम दांत की सुविधा उपलब्ध है। डेंचर वाले दांत की सुविधा मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध करायी जा रही है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 5, 2023 12:33 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 2:21 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में स्थित RIMS (Rajendra Institute of Medical Sciences) डेंटल कॉलेज में अब मरीज आर्टिफिशियल टीथ रिप्लेसमेंट भी करवा सकेंगे। यहां जल्द ही ये सुविधा शुरू होने जा रहा है। कॉलेज के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग में अगले महीने यानी सितंबर से मरीजों को ये सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

इसके लिए मौजूदा लैब को दुरुस्त किया जा रहा है, जहां दांत बनाने और फिक्स करने वाली मशीन को इंस्टॉल किया जाएगा। फिलहाल, ये मशीन डेंटल कॉलेज पहुंच चुकी है, जिसे अगले हफ्ते तक इंस्टॉल कर दिया जाएगा। जिसके बाद सितंबर से लोगों को यहां कृत्रिम दांत लगाने की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

निजी क्लीनिकों में जाने को मजबूर मरीज

दरअसल, RIMS रांची का एक बड़ा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है। यहां दूर-दूर से लोग अपना इलाज करवाने आते हैं। लेकिन, यहां के डेंटल कॉलेज में अभी तक लोगों को आर्टिफिशियल टीथ रिप्लेसमेंट की सुविधा नहीं मिल पार रही थी। जिस वजह से मरीजों को निजी क्लीनिकों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

एक दांत के देने पड़ते हैं दो से ढाई हाजार रुपये

निजी क्लीनिकों में एक दांत बनवाने या रिप्लेस करवाने के लिए मरीजों को दो से ढाई हाजार रुपये तक देने पड़ते थे। लेकिन, अब RIMS में भी ये सुविधा शुरू होने जा रही है। जिसके चलते लोगों को कम कीमत पर ये सुविधा मिल पाएगाी। जबकि, गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को ये सुविधा मुफ्त में प्रदान की जाएगी।

RIMS में न्यूनतम दर पर मिलेगी सुविधा

RIMS के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग के HOD डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि अगले महीने से लोगों को यहां टीथ रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए डेंटल लैब को तैयार किया जा रहा है। टीथ रिप्लेसमेंट की मशीन अस्पताल पहुंच गई है, जल्द इसे इंस्टॉल कर दिया जाएगा। ये सुविधा लोगों को न्यूनतम दर पर या नि:शुल्क उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 February 2026

फ़रवरी 1, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 1, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026