---Advertisement---

India Vs Bharat: अब प्रधानमंत्री के कार्ड पर बदला देश का नाम, ASEAN Summit न्योते पर लिखा ‘PM of Bharat’

India Vs Bharat: देश में इन दिनों इंडिया और भारत मामले पर बहस छिड़ी हुई है। इस वहस को अब' Prime Minister of Bharat' ने हवा दे दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 6, 2023 1:44 अपराह्न

India Vs Bharat
Follow Us
---Advertisement---

India Vs Bharat: ‘भारत’ और ‘इंडिया’ को लेकर शुरू हुई बहस के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अब ‘Prime Minister of Bharat’ ने इंडिया-भारत के मामले को हवा दे दी है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 अगस्त) आसियान शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया दौरे पर जा रहे हैं। उनके इस दौरे से पहले केंद्र सरकार ने उनके आधिकारिक नोट में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। बदलाव के बाद आधिकारिक नोट में ‘The Prime Minister Of Bharat’ लिखा गया है। जिस पर अब नया विवाद खड़ा हो सकता है।

राष्ट्रपति के इनविटेशन ने छेड़ी थी बहस

दरअसल, बीते दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के लिए दिल्ली आए मेहमानों को भोज यानी डिनर पार्टी का इनविटेशन दिया था। इस इनविटेशन कार्ड में ही पहली बार ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ लिखा गया था। जिसके बाद इस विषय पर बहस शुरू हो गई। इस निमंत्रण पत्र के सामने आने से कुछ दिनों पहले ही RRS प्रमुख मोहन भागवत ने भी राष्ट्र के नाम के रूप में ‘भारत’ शब्द के इस्तेमाल पर जोर दिया था। इस बयान के कुछ दिन बाद जब राष्ट्रपति के निमंत्रण पत्र में भी यही बात कही गई तो देश में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

इंडिया-भारत पर आमने सामने हुए पक्ष-विपक्ष

इस मामले पर अब पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘INDIA‘ के अन्य सदस्यों ने ‘INDIA’ की जगह ‘BHARAT‘ लिखे जाने को एक गलत फैसला बताया है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि नवगठित गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ के कारण BJP ने ऐसा किया है। वहीं, BJP और RRS का कहना है की ये फैसला राष्ट्रपति भवन की ओर से लिया गया है और वे इसका समर्थन करते हैं।

आसियान शिखर सम्मेलन में जाएंगे PM मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रात को आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) के लिए इंडोनेशिया जा रहे हैं। सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद PM मोदी कल (7 सितंबर) वापस भारत लौट आएंगे। आसियान सम्मेलन में भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों के प्रतिनिधि शामलि होंगे। आसियान को क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026