---Advertisement---

Odisha Hospital Fire: भयावह! अस्पताल के ICU में आग लगने से 10 लोगों की मौत, CM माझी ने लिया जायजा; जान गंवाने वालों के लिए किया बड़ा ऐलान

Odisha Hospital Fire: सोमवार को ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में आग लगने के वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई अस्पताल कर्मचारी भी घायल हो गए। सीएम माझी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Odisha Hospital Fire
Follow Us
---Advertisement---

Odisha Hospital Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी यानी श्रीराम चंद्र भंजा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर यानी आईसीयू में सोमवार को आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 मरीजों की मृत्यु हो गई है। साथ ही तकरीबन 11 अस्पताल कर्मचारी जलने से घायल हुए हैं। जानकारी के लिए कटक के इस अस्पताल में रात करीब 2:30 बजे से 3 बजे के बीच लगी, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज चल रहा था। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

Odisha Hospital Fire की घटना पर सीएम माझी ने किया बड़ा ऐलान

वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एससीबी मेडिकल ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने आग में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

मुख्यमंत्री माझी ने इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की और उन्हें उनके बेहतर स्वास्थ्य का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री विभाग और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईसीयू से ट्रांसफर किए गए अन्य मरीजों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री ने आग लगने की इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

ओडिशा अस्पताल अग्निकांड की होगी उच्च स्तरीय जांच

उधर, ओडिशा की स्वास्थ्य सचिव अश्वथी एस, कटक के जिला कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे और कटक के डीसीपी ऋषिकेश खिलारी ने भी बचाव कार्यों की निगरानी की। बताया जा रहा है कि ओडिशा अस्पताल अग्निकांड के पीछे आईसीयू के एयर कंडीशनिंग सिस्टम या मेडिकल उपकरणों में संभावित इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट मुख्य वजह हो सकती है, जिसके बाद पूरे आग लगी और पूरे परिसर में धुआं भर गया। प्रशासन ने इस घटना के बाद सभी एंगल से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026