---Advertisement---

पहलगाम नहीं, वर्षों पहले हुए पुलवामा साजिश पर तेज हुआ सियासी शोरगुल! CM Mamata Banerjee की टिप्पणी को लेकर BJP का पलटवार

वर्षों पहले हुए पुलवामा अटैक को लेकर बंगाल में सियासी शोरगुल तेज हो गया है। CM Mamata Banerjee ने भी आज बंगाल विधानसभा में पुलवामा अटैक पर सवाल उठाया है जिसके बाद BJP का पलटवार सामने आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 10, 2025 6:44 अपराह्न

CM Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

CM Mamata Banerjee: चुनावी दहलीज की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे पश्चिम बंगाल में अब पुलवामा आतंकी हमले पर सियासी शोरगुल तेज हो गया है। हाल ही में हुए पहलगाम हमले से इतर, पुलवामा साजिश की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने आज विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि “मैं फिर से पुलवामा (आतंकवादी हमले) की साजिश के बारे में सवाल उठाती हूं।” इसके बाद से बीजेपी CM Mamata Banerjee पर हमलावर है। BJP विधायक शुभेंदु अधिकारी तो इस कदर आगबबूला हो गए कि उन्होंने टीएमसी पर आतंकवाद को समर्थन देने का गंभीर आरोप तक लगा दिया। पहलगाम को छोड़कर पुलवामा हमले पर छिड़ी इस चर्चा से जुड़ी खबरें अब देश के विभिन्न हिस्सों में सुर्खियां बटोर रही हैं।

बंगाल CM Mamata Banerjee की टिप्पणी को लेकर BJP का करारा पलटवार!

फ्रंटफुट से मोर्चा लेते हुए बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर हुए। बीजेपी नेता ने बंगाल सीएम की पुलवामा टिप्पणी पर कहा है कि “टीएमसी पार्टी आतंकवाद और चरमपंथियों को पूरा समर्थन देती है। ममता बनर्जी की पार्टी के लोग बंगाल को चरमपंथियों की घाटी में बदल रहे हैं और उन्हें बचा रहे हैं।”

बीजेपी नेता ने CM Mamata Banerjee को निशाने पर लेते हुए कहा कि “जिस तरह से उन्होंने (बंगाल सीएम) बात की वह राष्ट्र-विरोधी था, यह देश को कमजोर करता है। भाजपा विधायकों ने करारा जवाब दिया। भाजपा ने राष्ट्रवाद को बनाए रखने, देश के पीएम और भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करने और हिंदुओं की लक्षित हत्याओं का विरोध करने के लिए अपनी आवाज उठाई।”

पश्चिम बंगाल में पुलवामा आतंकी हमले पर तेज हुआ सियासी शोरगुल!

मालूम हो कि आज बंगाल विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। इस दौरान उन्होंने 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र किया है। CM Mamata Banerjee ने कहा कि “मैं फिर से पुलवामा (आतंकवादी हमले) की साजिश के बारे में सवाल उठाती हूं।”

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि “सुरक्षा उल्लंघन क्यों हुआ? एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया गया। मैं मांग करती हूं कि पहले आतंकवादी को गिरफ्तार किया जाए। देश की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और अन्य एजेंसियों को मजबूत करने की जरूरत है। मैंने कहा कि केंद्र सरकार को और अधिक शक्तिशाली होना चाहिए, वे पूरी तरह विफल रहे।”

आतंक के खिलाफ अपनी पार्टी की नितियों का जिक्र करते हुए CM Mamata Banerjee ने कहा कि “हम किसी भी तरह से आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं। पहलगाम में पर्यटकों की जान चली गई। हम इस घटना की निंदा करते हैं। पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की जान चली गई। बंगाल एकमात्र राज्य है जिसने इस पर प्रस्ताव पेश किया है। हम पहले राज्य हैं जो जम्मू-कश्मीर में उग्रवादी और आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने में भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना कर रहे हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026