---Advertisement---

पाकिस्तानियों की मोदी के कहने पर रुकी रूस-यूक्रेन परमाणु जंग पर प्रतिक्रया, बोले कंगाल पाकिस्तान तो पहले से वेंटिलेटर पर हैं

Pakistan On India:  रुस और यूक्रेन की लड़ाई Russia Ukraine War पिछले 1 साल से ज्यादा समय से चल रही है। इस दौरान रुस ने यूक्रेन को जंग बुरी तरह से तबाह कर दिया है। यूक्रेन की तबाही किसी से छिपी नहीं है। इस जंग में कई सारे लोग अपना घर और अपनों को गंवा ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 11, 2024 5:54 अपराह्न

Pakistan On India
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan On India:  रुस और यूक्रेन की लड़ाई Russia Ukraine War पिछले 1 साल से ज्यादा समय से चल रही है। इस दौरान रुस ने यूक्रेन को जंग बुरी तरह से तबाह कर दिया है। यूक्रेन की तबाही किसी से छिपी नहीं है। इस जंग में कई सारे लोग अपना घर और अपनों को गंवा चुके हैं। ये युद्ध कब थमेगा कोई नहीं जानता है। रूस और यूक्रेन के बीच 2022 से लड़ाई शुरु हुई थी और अभी तक चल रही है। यूक्रेन और रुस से इस युद्ध की काफी हैरान करने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच दो अमेरिकी अधिकारियों का एक बड़ा बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है। CNN ने इस बयान को प्रमुखता से छापा है।

मोदी के कहने पर रुकी रूस-यूक्रेन परमाणु जंग पर पाकिस्तानियों की प्रतिक्रिया

दो अमेरिकी अधिकारियों का एक बड़ा बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है। CNN ने इस बयान को प्रमुखता से छापा है। इन अधिकारियों का कहना है कि, “साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ देशों के नेताओं ने रूस के राष्ट्रपति से बात कर यूक्रेन में होने वाले परमाणु हमले को रोकने में मदद की थी।” CNN की रिपोर्ट जैसे ही सामने आयी वैसे ही इसकी काफी चर्चा होने लगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कहने पर पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। जिसके बाद ये परमाणु हमला रुका था।

दरअसल इस मुद्दे पर पाकिस्तानी Youtube चैनल Catalyst Records पर वहां की आवाम के रिएक्शन डाले गए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब पाक की आवाम से कहा जाता है कि, भारत के प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर रुस ने यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं किया। इस पर आपका रिएक्शन क्या है तो? इस मुद्दे पर वहां की आवाम का गुस्सा फूट पड़ा और कहने लगे की भारत के पास पैसा है समझ है इसलिए उनकी बात दुनिया के ताकतवर देश मानते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि, हम आलू और टमाटर ही दूसरे देशों को भेजते हैं। ऐसे हम कभी मजबूत नहीं बन सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=3YT76xVK4Iw

पाकिस्तानी युवाओं ने उड़ाई पाक की धज्जियां

इस मामले पर अब पाकिस्तान की तरफ से रिएक्शन सामने आया है। जिसमें वह अपने देश की काफी बुराई करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं, पीएम मोदी और भारत की बढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानियों ने ये भी कहा कि, पाकिस्तान वेंटिलेटर पर है। पाकिस्तान के युवाओं ने कहा कि, हम दूसरे देशों पर निर्भर हैं। लोगों ने कहा कि, हम पावरफुल देशों के खिलाफ जाएंगे तो हमारा क्या होगा हमारा खाने-पीने का सामान दूसरे देशों से आता है। ऐसे में हम कैसे तरक्की करेंगे। भारत की आर्थिक व्यवस्था बहुत ही मजबूत है। पाकिस्तान के पास अगर पैसा होता तो हमसे भी सलाह ली जाती है। लेकिन हमारे पास कुछ भी नहीं है। इस वीडियो में पाकिस्तानी आवाम इन तमाम समस्याओं को दिखाती हुई नजर आयी। Catalyst Records ने इस वीडियो को आज Youtube चैनल पर डाला है। जिस पर अब 2 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे कमेंट और लाइक आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Stone

मई 3, 2026

Punjab News

मई 2, 2026

Punjab News

मई 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 2, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 2, 2026

Rashifal 3 May 2026

मई 2, 2026