India Vs Pakistan: भारत को ‘Islamic Nation’ बताना पाकिस्तानी एक्ट्रेस को पड़ा भारी, जमकर पड़ रहीं गालियां

India Vs Pakistan: पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस को भारत को 'Islamic Nation' बताना भारी पड़ गया। इस बयान के बाद उन्हें जमकर गालियां पड़ रही हैं।

India Vs Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान यूं तो कई चीजों के लिए मश्हूर है। लेकिन, यहां ऐसे लोगों की भरमार है जो भारत को गालियां देने से पिछे नहीं हटते। इन्हीं में से एक है पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी। ये अपनी भारत विरोधी टीका-टिप्पणी को लेकर जानी जाती हैं। ये आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भारत को लेकर कुछ न कुछ कहती रहती हैं। लेकिन, इस बार उन्हें ऐसा करना भारी पड़ गया। इंडिया पर दिए अपने एक बयान पर भारतीय लोग आग बबूला हो गए और उनकी जमकर लगाई क्लास लगा दी।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest में नया मोड़, पुलिस के साथ बृजभूषण के घर पहुंची महिला पहलवान, क्या समझौते की हो रही है कोशिश ?

भारत को ‘Islamic Nation’ बताना पड़ा भारी

दरअसल, सेहर शिनवारी को भारत को लेकर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत अगले कुछ सालों में ‘Islamic Nation’ बन जाएगा। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘इंशाअल्ला​ह, हिंदुस्तान जल्द इस्लामिक मुल्क बनेगा।’ जिस पर भारत की आवाम गुस्सा हो गई। इसके बाद होना क्या था, सेहर शिनवारी की इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।

भारतीयों ने जमकर लगाई क्लास

सेहर शिनवारी के इस ट्वीट पर क्रिमिनल लॉयर मधुबंती चटर्जी ने कहा, “इंशा नहीं वो विनाश अल्लाह होगा।” इसी तरह रवि अरोड़ा नाम के एक भारतीय ने लिखा, “कल तुम राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बना रही थी तख्त-ए-दिल्ली। आज क्या हुआ..।” वहीं, एक यूजर ने लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान पहले ही बांग्लादेश में डिवाइड हो चुका है…. अब सिंधुदेश, बलूचिस्तान और पीओके को वापस लेने और उसका हिंदुस्तान के साथ विलय करने का समय है।”

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब के Governor की केंद्र को सलाह, कहा- ‘नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।