---Advertisement---

‘अजब प्रेम की गदर कहानी’ है सीमा हैदर और सचिन की जोड़ी, पाकिस्तानी लड़की को भारत देगा नागरिकता!

Pakistani Girl: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और नेशनल टेलीविजन पर दो नामों की खूब चर्चा की जा रही है। ऐसा शायद ही कोई होगा जो पाकिस्तानी गर्ल सीमा हैदर और हिंदुस्तानी लड़का सचिन को नहीं जानता होगा। ऐसा लग रहा है, कि इन प्रेमी जोड़ों को मीडिया और पब्लिक एक सेलिब्रिटी की तरह ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 11, 2023 11:46 अपराह्न

Pakistani Girl
Follow Us
---Advertisement---

Pakistani Girl: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और नेशनल टेलीविजन पर दो नामों की खूब चर्चा की जा रही है। ऐसा शायद ही कोई होगा जो पाकिस्तानी गर्ल सीमा हैदर और हिंदुस्तानी लड़का सचिन को नहीं जानता होगा। ऐसा लग रहा है, कि इन प्रेमी जोड़ों को मीडिया और पब्लिक एक सेलिब्रिटी की तरह मानने लगी है। हर कोई इनके प्यार के किस्से सुनने को बेताब है। पब्लिक जानना चाहती है कि अब इनके साथ आगे क्या होने वाला है। फिलहाल पाकिस्तानी लड़की और उसके कथित पति सचिन को कोर्ट ने जमानत दे दी है। ऐसे में अब कहा जा रहा है, कि सीमा ने भारत सरकार से नागरिकता मांगने को लेकर गुहार लगाई है।

नागरिकता को लेकर भारत में क्या है प्रावधान 

खबरों की मानें तो पाकिस्तानी लड़की सीमा हैदर का इस मुद्दे को लेकर यह कहना है, कि वह मर जाएगी लेकिन कभी वापस पाकिस्तान नहीं जाएगी। उसको डर है, कि अगर उसे जबरन पाकिस्तान भेजा गया तो उसका वहां कत्ल कर दिया जाएगा। वहीं सीमा ने यह भी दावा किया है, कि वह हिंदू रीति रिवाज (धर्म) के अनुसार सचिन से नेपाल में शादी की थी। ऐसे में वह अब अपने आप को हिंदू बता रही है। शायद इसलिए ही उसने भारत सरकार से नागरिकता मिल जाने को लेकर गुहार लगाई है।

बता दें कि भारत में अगर सीमा को नागरिकता लेनी है, तो उसे सबसे पहले अपने कथित शादी का पुख्ता सबूत पेश करना होगा। उसे भारतीय संविधान के कानून को अपनाना होगा। इसके बाद सभी जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद भारत सरकार उसे दया के तौर पर नागरिकता दे सकती है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है–‘सीमा हैदर’

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो एक तरफ देश की जनता को इन दोनों प्रेमी जोड़ों के किस्से सुनने में ज्यादा मजा आ रहा है, तो वहीं इस मामले पर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। खबरों की मानें तो भारतीय एजेंसियों को इस बात का शक है, कि सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते यूपी अपने चार बच्चों के साथ आई थी, तो सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि वह भारत में आखिर प्रवेश कैसे कर गई। सीमा सुरक्षा बल के आंखों में धूल झोंक कर वह कैसे बॉर्डर पार कर गई? इसके अलावा सीमा के पास से जो 4 पाकिस्तानी फोन बरामद हुए तो वह टूटा क्यों था? इसके अतिरिक्त दोनों के बीच चैट को किसने डिलीट कर दिया? यही सब शक की वजह से पाकिस्तानी लड़की सीमा हैदर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। इस मामले पर कहा तो यह भी जा रहा है, कि यह एक ISI की चाल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026