---Advertisement---

शीतकालीन सत्र के आगाज के साथ चढ़ा सियासी पारा, PM मोदी ने कांग्रेस को नसीहत देकर कही ये अहम बात!

Parliament Winter Session: लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज हो गई है। शीतकालीन सत्र के आगाज के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2023 12:48 अपराह्न

Parliament Winter Session
Follow Us
---Advertisement---

Parliament Winter Session: लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज हो गई है। शीतकालीन सत्र के आगाज के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस को नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र उनके (कांग्रेस) लिए सुनहरा मौका है। इस दौरान उन्हें विधानसभा चुनाव की हार का गुस्सा छोड़कर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इससे देश की जनता का दृष्टिकोण विपक्ष के प्रति बदलेगा और शायद वे आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाएं। पीएम के इस संबोधन को कांग्रेस पार्टी को दिए गए नसीहत को रुप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी का अहम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही मीडिया से बात करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस को नसीहत दे दी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव में हार का गुस्सा संसद में ना निकालें। बल्कि इस पराजय से सीखकर 9 साल की नकारात्मकता की प्रवृति को छोड़कर इस सत्र में सकारात्मकता से आएं जिससे संसद की कार्यवाही सुचारु रुप से चल सके। वहीं पीएम ने सभी माननीय सांसद सदस्यों से पूरी तैयारी के साथ संसद में आने की अपील भी की है। उनका कहना है कि सांसद अगर तैयारी के साथ सदन में आते हैं तो सार्थक चर्चा होने की संभावना रहती है। यदि देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा नहीं होती है तो जनता बहुत कुछ मिस कर देती है।

सभी सवालों के जवाब देने को तैयार

पीएम मोदी ने अपने अहम संबोधन के जरिए विपक्ष से सदन की कार्यवाही को चलाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है और साथ ही सभी प्रश्नों का जवाब देने को भी तैयार है। ऐसे में विपक्ष से करबद्ध प्रार्थन है कि सदन की कार्यवाही में सहयोग दीजिए। इससे देश के आम लोगों को सकारात्मक संदेश भी जाएगा और विपक्ष की छवि भी बदलेगी।

उत्साहवर्धक है विधानसभा चुनाव के परिणाम

पीएम मोदी ने बीते दिन घोषित हुए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना चुनाव के नतीजे बहुत ही उत्साहवर्धक परिणाम है। ये उन लोगों के लिए और भी खुशी की बात है जो जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026