---Advertisement---

Patna News: मौसम विभाग ने पटना समेत 18 जिलों में जारी किया अलर्ट, वज्रपात और भारी बारिश की है आशंका

Patna News: भारी बारिश की आशंकाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार की राजधानी पटना समेत 18 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रही है। देखा जाए तो पिछले तीन-चार दिनों से भारी बारिश ने अपना निशाना बिहार को बनाया है। वहीं दूसरी तरफ यहां ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 19, 2023 4:19 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: भारी बारिश की आशंकाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार की राजधानी पटना समेत 18 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रही है। देखा जाए तो पिछले तीन-चार दिनों से भारी बारिश ने अपना निशाना बिहार को बनाया है। वहीं दूसरी तरफ यहां पर गंगा नदी से लेकर बिहार की शोक नदी कोसी अपना उग्र रूप दिखा रही हैं। जबकि कुछ जिलों में नदी के आसपास रहने वाले लोगों को खाली करवा कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। ऐसे में इस मामले पर बिहार के जल संसाधन मंत्री और मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं। 

राजधानी पटना समेत प्रदेश के 18 जिलों को किया गया अलर्ट

बिहार में मानसून अपना जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार मानसून 22 अगस्त के बाद फिर (लौटेगा) एक्टिव होगा। जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को कुछ जिलों में बिजली गिरना और भारी बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। ऐसे में राजधानी पटना समेत प्रदेश के 18 जिलों को अलर्ट जारी किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ वज्रपात और सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना के कारण पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा,  भोजपुरी, लखीसराय,  नवादा, नालंदा, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण मुख्य रूप से अलर्ट किया गया है। इधर इन जगहों की स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रही है। 

24 घंटों के भीतर बिहार के इन जिलों में कितनी वर्षा हुई 

बता दें कि पिछले 24 घंटों के भीतर बिहार के विभिन्न जिलों में  कुछ इस प्रकार बारिश मिमी में दर्ज की गई।  इसमें सबसे पहला है , शिवहर जहां 82.6 मिमी वर्षा हुई।  इसके अलावा भागलपुर में 66.6, बांका में 64, कुरसेला और कटिहार में 61. 7, सबौर में 54 दर्ज की गई।   

बिहार के जल संसाधन मंत्री  ने क्या जानकारी दी 

बता दें कि बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने जानकारी देते हुए बताया, कि सरकार पूरी तरह से चौकन्नी है। बिहार में लोगों की भलाई जैसे कि बाढ़ पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचना, सिंचाई की सुविधा के लिए त्वरित तरीके से कार्यों की योजना बनाने पर काम किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026