---Advertisement---

Patna News : छठ पर्व के चलते लौकी की कीमतों में आया भारी उछाल, जानें किस दाम में बिक रहा सामान

Patna News: देशभर में छठ पर्व की धूम, बाजारों में बढ़ी रौनक, लौकी की कीमतों में आया भारी उछाल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 17, 2023 12:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Patna News : दिवाली की धूम के बाद अब छठ पूजा का त्योहार शुरू हो गया है। बता दें कि आज से छठ पूजा का नहाय खाय की शुरुआत हो चुकी है। नहाय खाय के अंदर स्नान करने के बाद लोग भोजन करते हैं। इस त्यौहार को देशभर में मौजूद बिहार के लोग बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं।

छठ पर्व के अवसर पर लौकी के बढ़े दाम

छठ पूजा की इस रौनक के बीच गुरुवार के दिन बिहार के छपरा में लौकी की कीमत आसमान छू रही है। मिली जानकारी के अनुसार लौकी की कीमत यहां पर तीन गुना हो गई है यानी की लौकी का एक पीस 40 से 60 रूपये के आसपास बिक रहा है। जोकि अन्य दिनों में 15 से 20 रूपये में बाजारों में बेचा जाता है।

बता दें कि छठ पूजा के अवसर पर लौकी का महत्व बहुत ही अलग होता है यही कारण है कि उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों में लौकी से लगे ट्रक स्थानीय विपणन यार्ड में पहुंच रहे हैं। बता दें कि छठ पर्व पर लौकी का एक अलग ही महत्व है।

छठ के दूसरे दिन होता है खरना

छठ पर्व के इस खास अवसर पर लोग नदियां या फिर अन्य जगहों पर डुबकी लगाते हैं और उसके बाद भोजन बनाने के लिए पानी लाते हैं और उसे पानी में लौकी या फिर अरवा चावल जैसी सब्जियों का सेवन करते हैं।

बता दें कि छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन भक्त चावल की खीर को शाम को बनाते हैं और इसका सेवन करते हैं। इस दिन मूली का भी एक महत्वपूर्ण उपयोग है। इस दिन भक्त मूली का सेवन करते हैं और जिस दिन छठ की समाप्ति होती है। उस दिन अन्य पके हुए भोजन के साथ प्रसाद के रूप में दोस्तों और परिवारों में भी इसे वितरित करते हैं।

इन सारी चीजों की छठ पर ज्यादा डिमांड होने की वजह से बाजारों में मूली, लौकी और गुड़ समेत कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से बाजार में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Shortage

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026