---Advertisement---

Patna News: लूट-खसोट जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले कोढ़ा गैंग की अब खैर नहीं, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में लूट-खसोट कर आतंक मचाने वाले कोढ़ा गैंग को लेकर स्थानिय प्रशासन सक्रिय नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने इस तरह के वारदात पर रोकथाम के लिए गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर लिया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 14, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में लूट-खसोट कर आतंक मचाने वाले कोढ़ा गैंग को लेकर स्थानिय प्रशासन सक्रिय नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने इस तरह के वारदात पर रोकथाम के लिए गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर लिया है। इसके साथ ही इन पर नकेल कसने के लिए अब इनकी तस्वीर भी जारी कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इन आरोपियों को पकड़कर हवालात के पीछे डाला जाएगा। प्रशासन ने इस क्रम में लोगों से भी अपील की है कि कोढ़ा गैंग के सदस्यों को पकड़ने में लोग उनकी मदद करें।

कोढ़ा गैंग को लेकर कहा जाता है कि ये गिरोह राजधानी पटना के आस-पास के इलाकों में सक्रिय है। इसके साथ ही ये गैंग छिनतई और छोटे-बड़े लूट जैसे वारदातों को अंजाम देता है। कहा जाता है कि राजधानी के लोग इससे बहुत परेशान हैं और इन पर रोकथाम लगाना बेहद जरुरी है।

प्रशासन ने किया पुख्ता इंतेजाम

राजधानी पटना के आस पास के इलाकों में कोढ़ा गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए स्थानिय प्रशासन ने पुख्ता इंतेजाम कर लिए हैं। इसके तहत कुछ चिन्हित आरोपियों की फोटो राजधानी में जारी की गई है। लोगों से भी कहा जा रहा है कि आरोपियों को पहचान कर वो प्रशासन की मदद कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा ये भी कहा गया है कि अगर कहीं से भी ऐसे लोग नजर आत हैं तो तुरंत डायल 112 को जानकारी देकर भी लोग इन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद कर सकते हैं।

पुलिस ने जारी की लिस्ट

पटना में कोढ़ा गैंग से निपटने के लिए पुलिस ने लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत पप्पू यादव, राजकुमार यादव, गुड्डु यादव, रमन ग्वाला, कबीर यादव, रोहन ग्वाला, बीरू कुमार और चंदन यादव के नाम लिस्ट में शामिल हैं। पुलिस ने इन नामों के साथ इनकी तस्वीर भी जारी की है। कहा जा रहा है कि इसके तहत चेक पोस्ट से लकर अन्य सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों का पहरा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही ये आरोपी हवालात के पीछे होंगे।

लूट को अंजाम देता है गिरोह

अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही पुलिस कोढ़ा गैंग को लेकर सतर्क नजर आ रही थी। इसके तहत पुलिस ने बैंक से दो लाख रुपये निकालकर घर ले जा रहे एक शख्श के साथ हुए लूट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने अपनी कार्रवाई में ये भी बताया कि ये दोनों युवक कोढ़ा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इसके बाद से प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली और एक के बाद एक कई आरोपियों का खुलासा होता गया।

प्रशासन ने अब इस मामले में आरोपियों की तस्वीर जारी कर इस गिरोह को खत्म करने का दावा किया है। इनका कहना है कि कार्रवाई के क्रम को लगातार जारी रखते हुए कोढ़ा गिरोह के सभी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा जिससे की लूट-पाट जैसे वारदात पर पूरी रोक लग सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 7, 2026

Rain Alert 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 7, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 7, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 7, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 7, 2026

Leave a Comment