---Advertisement---

Paytm: पेटीएम संकट के बीच गूगल पे का बड़ा कदम, पूरे भारत में करेगा साउंडपॉड्स का विस्तार ; जानें पूरी खबर

Paytm: पेटीएम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच गूगल पे की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि फिनटेक फर्म गूगल पे ने गुरूवार को पूरे भारत में व्यापारियों के लिए साउंडपॉड के विस्तार की घोषणा की, जिसे अगले कुछ महीनों में क्रियान्वित किया जाएगा। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 23, 2024 12:15 अपराह्न

Paytm
Follow Us
---Advertisement---

Paytm: पेटीएम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच गूगल पे की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि फिनटेक फर्म गूगल पे ने गुरूवार को पूरे भारत में व्यापारियों के लिए साउंडपॉड के विस्तार की घोषणा की, जिसे अगले कुछ महीनों में क्रियान्वित किया जाएगा। पेटीएम पर आरबीआई के एक्शन के बाद फिनटेक फर्म गूगल पे ने यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल सीमित पायलट पैमाने पर साउंडपॉड्स को भारत में पेश किया था। गूगल पे साउंडपॉड एक स्पीकर डिवाइस के माध्यम से प्रदान की जाने वाली एक ऑडियो अधिसूचना सेवा है। जो भुगतान के बाद व्यापारियों को सचेत करती है।

गूगल पे के वाइस प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

गूगल पे के वाइस प्रेसिडेंट अंबरीश लेंगे ने कहा कि पिछले साल, हमने अपने साउंडपॉड उत्पाद को एक सीमित पायलट में पेश किया था – एक ऑडियो डिवाइस जो व्यापारियों को भुगतान प्राप्त होने पर ऑडियो अलर्ट के साथ क्यूआर कोड भुगतान को ट्रैक करने में मदद करता है। भाग लेने वाले व्यापारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया साझा की है, यह देखते हुए कि यह भुगतान काम करता है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि साउंडपॉड्स आने वाले महीनों में पूरे भारत में छोटे व्यापारियों के लिए उपलब्ध होंगे।

आरबीआई ने Paytm पेमेंट बैंक पर लिया एक्शन

Paytm
Paytm Payments Bank

गौरतलब है कि आरबीआई ने Paytm पेमेंट बैंक पर कार्रवाई करते हुए इसके कई सर्विसेस पर रोक लगा दी थी। आरबीआई ने एफएक्यू की सूची में स्पष्ट किया है कि Paytm क्यूआर कोड, पेटीएम साउंडबॉक्स या पेटीएम पीओएस टर्मिनल 15 मार्च के बाद तभी काम करना जारी रखेंगे, जब वे पीपीबीएल के बजाय अन्य बैंकों से जुड़े होंगे। माना जा रहा है कि गूगल पे ने इसे देखते हुए मार्केट में बड़े पैमाने पर अपना साउंडपॉड्स लाने का फैसला किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026