---Advertisement---

Paytm: आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम सीईओ ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत

Paytm: पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे है। गौरतलब है कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर एक्शन करते हुए 29 फरवरी के बाद लेन देन की गतिविधि पर रोक लगा दी है। वहीं अब पेटीएम के सीईओ ने आरबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की है। खबरों के मुताबिक ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2024 3:11 अपराह्न

Paytm
Follow Us
---Advertisement---

Paytm: पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे है। गौरतलब है कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर एक्शन करते हुए 29 फरवरी के बाद लेन देन की गतिविधि पर रोक लगा दी है। वहीं अब पेटीएम के सीईओ ने आरबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की है। खबरों के मुताबिक पेटीएम ने 29 फरवरी का समय सीमा बढ़ाने के लिए कहा है। हालांकि विजय शेखर और आरबीआई के बीच बैठक में कोई समाधान या आगे बढ़ने का फैसला नही हुआ।

Paytm सीईओ ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

Paytm

ताजा विवाद क बीच विजय शेखर शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार ने पेटीएम सीईओ को इस बात से अवगत करा दिया है कि आरबीआई से चल रहे गतिरोध से सरकार का कोई लेना देना नही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली। और उन्हें बताया गया कि इसमे सरकार की कोई भूमिका नही है।

Paytm: आरबीआई ने क्यो लिया एक्शन?

दरअसल आरबीआई ने कहा कि 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड मोड, वॉलेट, फास्टैग, एनसीएमसी कार्ड आदि में कोई जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरबीआई ने जानकारी देते हुए कहा कि Paytm पेमेंट्स बैंक में नियमों का पालन न करने से जुड़ी चिंताएं लगातार जताई जा रही थी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जरूरत महसूस हुई और आरबीआई ने यह फैसला लिया।

Paytm के शेयर में हुआ मामूली इजाफा

Paytm
Paytm

पेटीएम पर आरबीआई के बाद लगातार पेटीएम के शेयर गिरते जा रहे थे। बता दें कि 3 सत्रों में Paytm के शेयर करीब 43 फीसदी गिरने के बाद मंगलवार को BSE पर पेटीएम के शेयर 7.19 प्रतिशत बढ़कर 438.35 रूपये पहुंच गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026