---Advertisement---

‘PM Kisan Samman Nidhi’ की 14वीं किस्त चाहिए, तो किसान भाई फटाफट करें ये काम

PM Kisan Samman Nidhi: छोटे किसानों की वरदान कहें जाने वाली ‘PM Kisan Samman Nidhi’ योजना की 14वीं किस्त बहुत जल्द जारी की जा सकती है। खबरों की मानें तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी जोत के किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 16, 2023 11:48 अपराह्न

PM Kisan Samman Nidhi
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: छोटे किसानों की वरदान कहें जाने वाली ‘PM Kisan Samman Nidhi’ योजना की 14वीं किस्त बहुत जल्द जारी की जा सकती है। खबरों की मानें तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी जोत के किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है, कि जिन किसान भाइयों ने अपना EKYC (ई केवाईसी) नहीं करवाया है तो उनका क्या होगा? क्या उनके खाते में भी ‘PM Kisan Samman Nidhi’ योजना के तहत 6 हजार रुपए मिलेंगे? आइए बताते हैं।

इस दिन खाते में आ सकते है 6 हजार रुपए

खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में 28 जुलाई 2023 को ट्रांसफर कर सकते हैं। बता दें कि ‘PM Kisan Samman Nidhi’ योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। ऐसे में देखा जाए तो  साल में हर 4 महीने बाद प्रधानमंत्री छोटे किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करते हैं। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत छोटे किसानों की अंतिम किस्त 27 फरवरी 2023 को जारी की गई थी, जिसमें लगभग 8 करोड़ किसानों को सहायता राशि दी गई थी। ऐसे में अब 4 महीने बीत जाने के बाद एक बार फिर ‘PM Kisan Samman Nidhi’ योजना के तहत 6 हजार  रुपए मिलने के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो यह योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बताया जाता है कि लघु और मध्यम वर्ग के किसान इससे काफी खुश और प्रभावित हैं।

लघु एवं छोटे किसान इस बात को गांठ बांध लें

छोटे एवं लघु किसान इस बात को गांठ बांध लें। अगर उनका ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो केंद्र की तरफ से मिलने वाली राशि आपके खाते में नही मिल सकेगी। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वह अपना सबसे पहले केवाईसी कंप्लीट करें। अगर उनसे यह कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है, तो वह डिजिटल दुकानों का सहारा लें। बिना EKYC (ई केवाईसी) के धनराशि मिलना संभव नहीं है। बता दें कि EKYC (ई केवाईसी) कराते समय किसान कुछ बातों का ध्यान रखें, इनमे सबसे पहला है, कि वह अपने खाते का नंबर सही से जांच कर लें साथ ही जेंडर ‘आधार’ की वेरिफिकेशन भी कर लें। तभी जाकर उनके खाते में पैसे आ सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026