---Advertisement---

PM Modi: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद फिर UP दौरे पर पीएम, बुलंदशहर को दी हजारों करोड़ की सौगात

PM Modi: 22 जनवरी का ऐतिहासिक दिन उत्तर प्रदेश (UP) के साथ देश के सभी राज्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 25, 2024 3:39 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: 22 जनवरी का ऐतिहासिक दिन उत्तर प्रदेश (UP) के साथ देश के सभी राज्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। इस खास दिन को ही अयोध्या में पीएम मोदी की उपस्थिति में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस आयोजन को बीते अभी 3 दिन ही हुए हैं कि पीएम मोदी एक बार फिर यूपी के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर समेत मेरठ मंडल के लिए 19100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।

पीएम मोदी (PM Modi) के बुलंदशहर दौरे को लेकर कहा जा रहा है कि BJP अभी से लोकसभा 2024 की तैयारियों में लग गई है। हालाकि इसको लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक रुप से कोई बयान नहीं जारी किया गया है। पीएम मोदी द्वारा बुलंदशहर के साथ पश्चिमी यूपी को दी गई सौगात में प्रमुख रुप से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर न्यू खुर्जा-न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर लंबी डबल लाइन, अलीगढ़ से भदवास चार लेन वाला वर्क पैकेज-1 व अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।

PM Modi ने बुलंदशहर को दी बड़ी सौगात

पीएम मोदी आज यूपी के पश्चिमी हिस्से में स्थित बुलंदशहर पहुंचे जहां उन्होंने 19100 करोड़ रुपये की लागत से बने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं में पूर्व CM कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का लोकार्पण, अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी (PM Modi) की ओर से 460 करोड़ रुपये की लागत से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), मथुरा सीवरेज योजना, मुरादाबाद (रामगंगा) सीवरेज प्रणाली और एसटीपी कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। दावा किया जा रहा है कि इन विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ ही यूपी (UP) विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सकेगी।

PM Modi का संबोधन

पीएम मोदी ने अपने बुलंदशहर दौरे पर जनता को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सूबे के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को याद करते हुए अहम टिप्पणी भी की। पीएम मोदी ने कहा कि “मैं बुलंदशहर सहित पश्चिमी यूपी के सभी परिवारजनों को बधाई देता हूं। इस क्षेत्र ने देश को कल्याण सिंह जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने राम काज और राष्ट्र काज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया और आज वो जहां भी होंगे अयोध्या धाम में स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे।”

इसके अलावा पीएम मोदी (PM Modi) ने पूर्व की सरकारों पर यूपी को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपी अब विकास की नई गाथाएं लिख रहा है और आगामी समय में इसकी तस्वीर और तेजी से बदलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026