---Advertisement---

तेलंगाना दौरे के दौरान ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से मिले PM Modi, जमकर की तारीफ, ऊर्जा का पावरहाउस बताया

PM Modi: तेलंगाना दौरे के दौरान पीएम मोदी ने शनिवार को ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमकर वेंकट की तारीफ की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 9, 2023 2:41 अपराह्न

PM MODI
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (8 जून) को तेलंगाना दौरे पर थे। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वारंगल में ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान PM ने जमकर वेंकट तारिफ की और उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणा बताया। बाद में PM मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने वेंकट और अपनी फोटे शेयर करते हुए उन्हें प्रतिभा का पावरहाउस बताया।

ऊर्जा का पावरहाउस हैं वेंकट

PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ” अभूतपूर्व कामिसेट्टी वेंकट प्रतिभा और युवा ऊर्जा का पावरहाउस हैं। उन्होंने अपने ऑटिज्म को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और गायन में लगे रहे। उन्होंने नाटू-नाटू गाया और डांस भी किया। मैं उनके धैर्य को सलाम करता हूं। ” PM मोदी ने जो फोटो शेयर की है उसमें PM वेंकट के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में PM वेंकट को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे पता चलता है कि दोनों के बीच किस तरह से मुलाकात हुई।

क्या होता है ऑटिज्म ?

बता दें कि ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट ऑटिज्म से पीड़ित है। ऑटिज्म एक प्रकार का डिसॉर्डर होता है, जो दिव्यांगता की श्रेणी में आता है। हालांकि, ये कोई बिमारी नहीं है। इस डिसॉर्डर में पीड़ित व्यक्ति को बातचीत करने, पढ़ने-लिखने जैसे रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती है। ये एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें अन्य लोगों की तुलना में पीड़ित व्यक्ति का दिमाग अगल तरीके से काम करता है। ऑटिज्म से पीड़ित लोग भी एक-दूसरे से अलग होते हैं। क्योंकि सभी मरीजों को लक्षण अलग-अलग देखने को मिलते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajnath Singh

मार्च 3, 2026

Lucknow News

मार्च 3, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 3, 2026

Mathura Viral Video

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026