---Advertisement---

राजस्थान में बोले PM Modi, लाल डायरी के राज खुले तो जेल में होंगे CM अशोक गहलोत, विपक्ष के ‘INDIA’ नाम को लेकर कसा तंज

PM Modi: राजस्थान के सीकर में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस को लूट का बाजार बताया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 27, 2023 2:27 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन के नाम ‘INDIA’ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, PM मोदी आज (27 जुलाई) राजस्थान दौरे पर हैं। जहां उन्होंने सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सबसे पहले विपक्ष के ‘INDIA’ नाम को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन सिमी (Students’ Islamic Movement of India) के नाम में भी इंडिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) कर दिया था।

‘कारनामे छिपाने के लिए बदला नाम’

PM ने आगे कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। विपक्ष ने ये सब अपने कारनामे छिपाने के लिए किया है। उन्होंने कांग्रेस को लूट का बाजार बताते हुए कहा, “कांग्रेस एक दिशाहीन पार्टी बन गई है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने पहले की धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों की तरह ही अपना नाम बदल लिया है।”

PM मोदी ने आगे कह, “उन्होंने अपना नाम इसलिए बदला है ताकि वे आतंकवाद के सामने घुटने टेकने का दाग मिटा सकें। उनके तौर-तरीके देश के दुश्मन के समान हैं। INDIA नाम उनकी देशभक्ति दिखाने के लिए नहीं बल्कि देश को लूटने के इरादे से रखा गया है।”

क्राइम में टॉप पर है राजस्थान

PM मोदी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर सरकार को अपने काम का हिसाब देना होता है, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं है। यहां तो सरकार भ्रष्टाचार भी करती है और लोगों के उत्पीड़न भी।

उन्होंने कहा कि अब राजस्थान सब चीजों में नंबर वन बनता जा रहा है। बात चाहे क्राइम की हो, भ्रष्टाचार की या फिर महिलाओं और दलितों पर अत्याचार की, राजस्थान हर क्षेत्र में टॉप पर है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने चुनाव से पहले लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन वादों का क्या हुआ। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। आने वाला समय आपका है। आप ही तय करेंगे की सत्ता में कौन रहेगा और किसे सत्ता से बाहन करना है।

‘लाल डायरी के राज खुले तो..’

अपने भाषण के दौरान PM मोदी ने ‘लाल डायरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर लाल डायरी के राज खुले तो CM अशोक गहलोत को जेल जाना पड़ेगा। PM मोदी ने कहा, “राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर कांग्रेस ने सिर्फ ‘लूट की दुकान’ और ‘झूठ का बाजार’ चलाया है। इसकी ताजा उपज राजस्थान की ‘लाल डायरी’ है। कहा जाता है कि इस डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे दर्ज हैं। “

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026