---Advertisement---

कर्नाटक की चुनावी रैली से PM Modi का वार, बोले- ‘Congress ने मुझे अभी तक 91 बार गाली दी, जनता वोट से देगी इसका जवाब’

पीएम मोदी आज कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस ने जितना समय मुझे गाली देने के लिए शब्दकोष ढूंढने में लगाया उतने समय में वह एक अच्छी सरकार बना सकते थे।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 29, 2023 12:44 अपराह्न | Updated: अप्रैल 29, 2023 1:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को बस कुछ ही दिन शेष है। ऐसे में अचार संहिता लगने से पहले लगातार पार्टियां जोरो शोर से प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। वहीं बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे हुए हैं यहां वो दो दिनों तक रहेंगे। वहीं आज पीएम मोदी ने कर्नाटक के बीदर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया है। इस जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम कांग्रेस के नेताओं पर जमकर गरजते हुए नजर आए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मुझे 91 बार अलग – अलग गलियां दी है। अगर यही गाली देने के बजाय कांग्रेस के नेता अच्छी सरकार चलाए होते तो आज उन्हें इतनी दिकक्तों का सामना न करना पड़ता।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर कही ये बात

पीएम मोदी आज कर्नाटक की धरती पर कांग्रेस पे जमकर गरजते नजर आए। पीएम ने अपने संबोधन के शुरुआत में ही कहा कि कांग्रेस के नेता हर उस व्यक्ति से नफरत करते है, जो उनके द्वारा किए गए भर्ष्टाचार को उजागर करता है। देश का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के स्वार्थ भरी राजनीति पर अगर सवाल खड़ा करता है तो वह उनके लिए बुरा हो जाता है। कर्नाटक में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस बार कर्नाटक देश का नंबर वन राज्य बनने को तैयार है। यह 5 साल कर्नाटक ने लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि आने वाले कुछ सालों में कर्नाटक विकसित भारत में भी महत्वपूर्व भूमिका निभाएगा। भारत तभी विकसित हो सकता है जब कर्नाटक विकसित होगा।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann ने बनाया खास प्लान, आय से अधिक संपत्ति वालों पर AAP सरकार ऐसे कसेगी शिकंजा

कांग्रेस ने समाज को बांटने का किया काम

पीएम मोदी ने बीजेपी के द्वारा किए गए कामों को गिनाते हुए कहा कि आज हर महिलाओं के बैंक खाते खुल गए हैं। सरकार के द्वारा दी जा रही मदद का लाभ उन महिलाओं को सीधे तौर पर मिल रहा है। बीजेपी की सरकार में आज देश के सभी राज्यों में मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कांग्रेस ने कभी भी बंजारा लोगों का ध्यान नहीं दिया लेकिन आज बीजेपी सरकार में उनका भी विकास हो रहा है। कांग्रेस हमेशा समाज को बांटने का काम करती है।

ये भी पढे़ं: Jitendra Singh on PM Modi: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, पुलवामा हमले पर PM Modi को लेकर कह दी ये बड़ी बात

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026