---Advertisement---

भिवानी बेटी Pratibha Phogat बनी फ्लाइंग ऑफिसर, बीरड़ गांव में खुशी का माहौल 19 जून को किया जायेगा शानदार स्वागत

Pratibha Phogat: “बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं” आज यह लाइन बिलकुल सार्थक हो गयी जब भिवानी जिले के बीरण गांव की रहने वाली प्रतिभा फोगाट “फ्लाइंग ऑफिसर” बनी। गांव के इस बेटी के शानदार उपलब्धि के बाद लोगों में खुशियों का माहौल है। गांव के लोगों ने उनके स्वागत के लिए 19 जून की तारीख भी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 18, 2023 4:59 अपराह्न | Updated: जून 18, 2023 6:01 अपराह्न

Pratibha Phogat
Follow Us
---Advertisement---

Pratibha Phogat: “बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं” आज यह लाइन बिलकुल सार्थक हो गयी जब भिवानी जिले के बीरण गांव की रहने वाली प्रतिभा फोगाट “फ्लाइंग ऑफिसर” बनी। गांव के इस बेटी के शानदार उपलब्धि के बाद लोगों में खुशियों का माहौल है। गांव के लोगों ने उनके स्वागत के लिए 19 जून की तारीख भी तय कर दी है। वही उनकी ट्रेनिंग 11 जुलाई  से हैदराबाद के एयरफोर्स एकेडमी में होगी। इस सफलता के बाद प्रतिभा फोगाट लड़कियों की यूथ आइकॉन भी बन गई है। 

यह भी पढ़ें : UP News: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक दौड़ेगी रैपिड रेल! सरकार ने तैयारी की योजना, एयरपोर्ट मेट्रो पर फिलहाल रोक

क्या है फैमिली बैकग्राउंड ?

बात की जाए फैमिली बैकग्राउंड की तो पापा “राज नरेंद्र फोगाट” वायु सेना में बतौर वारंट ऑफिसर कार्यरत हैं। वही उनकी माता सुनीता देवी हाउस वाइफ है। बता दें कि प्रतिभा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने जोधपुर में वायु सेना केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह खेलकूद में भी पीछे नहीं रही। वह वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला चैंपियन रहीं। प्रतिभा ने अपना ग्रेजुएशन (बीएससी) केरलासे किया, जबकि (एमएससी) बेंगलुरु से उत्तीर्ण की जबकि उनके बड़े भाई सचिन फोगाट अमेरिका में “एमस” की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा वह परेड में भी हिस्सा लेने से पीछे नहीं रही है।  उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने सलामी मंच पर परेड भी की है।   

उपलब्धि के बाद प्रतिभा ने क्या कहा ?   

इतनी बड़ी सफलता के बाद प्रतिभा ने बताया “कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अपने माता-पिता, स्वर्गीय दादी और दादा, स्वर्गीय नाना चौधरी प्रताप सिंह और नानी, पूर्व सरपंच लेघां व ताऊ राजबीर पहलवान, एडवोकेट मामा सोमबीर सिंह आदि से हमें खूब प्यार और आशीर्वाद मिला है जिसकी वजह से मै इस मुकाम तक पहुंच पाई।

ये भी पढ़ें: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026