---Advertisement---

President’s Address: अर्थव्यवस्था से लेकर महिला उत्थान तक, जानें राष्ट्रपति के अभिभाषण से जुड़ी सभी खास बातें

President's Address: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अभिभाषण के दौरान लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया है। अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने आगामी 5 वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पर चर्चा की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 27, 2024 12:09 अपराह्न

President's Address
Follow Us
---Advertisement---

President’s Address: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अभिभाषण के दौरान लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित (President’s Address) किया है। अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने आगामी 5 वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने महिला उत्थान से लेकर भारत की अर्थव्यवस्था, किसान व युवा समेत सभी वर्गों के लिए खास बात कही है। ऐसे में आइए हम आपको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से जुड़ी सभी खास बातों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अर्थव्यवस्था को लेकर खास बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अभिभाषण के दौरान लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर खास बात कही है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक महामारी के बाद भी तमाम मुश्किलों को पार करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था ने नया मुकाम हासिल किया है। इस क्रम में आज भारत अकेले दुनिया की अर्थव्यवस्था में 15 फीसदी का योगदान कर रहा है। भारत सरकार जल्द ही हमारी अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगी।

महिला उत्थान पर विशेष टिप्पणी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद भवन में अभिभाषण के दौरान महिला उत्थान को लेकर विशेष टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि 18वें लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। ये निश्चित रूप से सराकर द्वारा महिला उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने ये भी कहा कि “मेरी सरकार की योजनाओं में देश के गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों को अहम महत्व दिया जा रहा है जिसके कारण देश विकास कर रहा है।”

किसान उत्थान के लिए सरकार की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण के दौरान वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए तमाम प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि “मेरी सरकार ने शुरुआत के दिन में ही किसानों को 20000 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान कर चुकी है।” इसके अलावा उन्होंने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही नीतियों का भी जिक्र किया और उनकी सराहना की।

IT व हेल्थ सेक्टर में बड़ी शक्ति बन रहा भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण के दौरान भारत के हेल्थ व आईटी सेक्टर को लेकर भी सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सार्वजनिक सेक्टर को मजबूत करने में जुटी है। सरकार के खास प्रयासों से ही आज आईटी (IT) व हेल्थ सेक्टर में भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026