---Advertisement---

Punjab Accident: पंजाब के हाईवे पर दिखा कोहरे का कहर कई गाड़ियां आपस में टकराई, एक्शन में आए CM मान

Punjab Accident: पंजाब में दिखा कोहरे का कहर, हाईवे पर टकराई कई गाड़ियां, CM ने ट्वीट कर कही ये बात

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 13, 2023 6:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab Accident: जहां पूरा देश दिवाली की धूम में मस्ती कर रहा है। तो वहीं पंजाब के जिला खन्ना से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला खन्ना में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

कई गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण की वजह से हुआ। जहां पर एक नहीं दो नहीं, बल्कि 20 से 25 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार स्मॉग की वजह से यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बता दें की दिवाली की रात काफी पटाखे जलाए गए। इसके साथ ही पराली की वजह से काफी ज्यादा स्मॉग सड़कों पर नजर आ रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना खतरनाक था की गाड़ियों के परख्च्चे उड़ गए। तो वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस पूरी घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘आज सुबह घने कोहरे के कारण समराला के पास बड़ा हादसा हो गया जहां कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कई लोगों के घायल होने की खबर है। मैंने प्रशासन से घायलों की तुरंत मदद करने को कहा है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं लोगों से भी अपील करता हूं कि आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा तो सावधानी से वाहन चलाएं।

पराली और पटाखों की वजह से छाई धुंध

रिपोर्ट्स की माने तो करीब 20 से 25 किलोमीटर के अंदर वाहनों की टक्कर हुई है। पहले से ही पराली की वजह से पंजाब के कई जिलों में भारी धुआं देखने को मिल रहा है। लेकिन अब दिवाली की वजह से पटाखों के कारण धुंध और भी ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण लोगों को कुछ नजर नहीं आ रहा था और इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही हादसे में पंजाब रोडवेज बस भी शामिल है। जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। एक दूसरे से गाड़ियां टकराने की वजह से रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। प्रशासन और पुलिस की तरफ से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ हटाने के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। इस पूरे हादसे में जानमाल के नुकसान के साथ बड़ी मात्रा में आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जुलाई 16, 2026

Dharwad Doctor Murder

जुलाई 16, 2026

Sonam Wangchuk

जुलाई 16, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 15, 2026