---Advertisement---

Punjab News: मिशन रोजगार! नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में Arvind Kejriwal व CM Mann ने भरी हुंकार; जानें क्या कुछ कहा?

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर हैं। चुनावी समर के बीच अरविंद केजरीवाल ने आज राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 16, 2024 12:57 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर हैं। चुनावी समर के बीच अरविंद केजरीवाल ने आज राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लिया है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann), डीजीपी गौरव यादव और अन्य कई शीर्ष अधिकारियों व नेताओं की मौजूदगी रही है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और सीएम भगवंत मान ने संयुक्त रूप से पुलिस विभाग के 1205 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया है। पंजाब (Punjab News) सरकार के इस आयोजन को मिशन रोजगार का हिस्सा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री मान और आप सुप्रीमो ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान कई प्रमुख बातों पर भी जोर दिया है। ऐसे में आइए हम आपको दोनों शीर्ष नेताओं के संबोधन का अंश बताते हैं।

Punjab News- 1200 से ज्यादा अभ्यर्थियों को बंटे नियुक्ति पत्र

मिशन रोजगार के तहत आज चंडीगढ़ (Chandigarh) में 1205 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बंटे हैं। ये सभी नियुक्ति पुलिस विभाग (Police Department) में हुई है। इस आयोजन के दौरान स्पष्ट किया गया है कि पंजाब पुलिस में जल्द ही 10000 नए पद क्रिएट किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पुलिस विभाग में भर्ती किया जा सके।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में Arvind Kejriwal और CM Mann ने भरी हुंकार

चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमकर हुंकार भरी है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्पष्ट किया है कि “जब AAP ने पंजाब की सत्ता में आई तो संभाली तब प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बेहद ही खराब थी। हालांकि, अब प्रदेश में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है।” अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस वर्किंग को लेकर किए गए एक सर्वे का जिक्र कर बताया कि पंजाब इस सर्वे में पूरे देश में दूसरे स्थान पर था। जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का अहम योगदान रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने इस खास अवसर पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने सबसे पहले पुलिस फोर्स की नौकरी को बढ़ाए जाने का ऐलान किया। सीएम मान ने कहा कि “पुलिस फोर्स की नौकरी बढ़ाई जाएगी क्योंकि वर्ष 2000 में भी पुलिस की नौकरी 80 हजार थी और आज भी यही है। पंजाब सरकार कोशिश करेगी कि आगामी 2.5 साल में पंजाब पुलिस की नौकरी को बढ़ाकर 1 लाख तक किया जाए।”

सीएम मान ने इस दौरान पंजाब सरकार के मिशन रोजगार मुहिम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि “अब तक के 2.5 साल के कार्यकाल में AAP सरकार ने 48000 युवाओं को रोजगार (सरकारी नौकरी) देने का काम किया है। ये सभी नौकरियां बिना किसी सिफारिश और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों के बिना दी गई हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026