---Advertisement---

Punjab News: सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; जानें पूरी खबर

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि भगवंत मान पिता बन गए है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है। बता दें कि उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक बेटी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 28, 2024 2:23 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। बता दें कि भगवंत मान पिता बन गए है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है। बता दें कि उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री 50 साल में तीसरी बार पिता बने है। गौरतलब है कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें दो बच्चे है।

भगवंत मान ने पोस्ट कर दी जानकारी

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं”। गौरतलब है कि 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट है, और मार्च में हमारे घर खुशियां आएंगी। उन्होंने आगे कहा था कि हमने कभी जानने की कोशिश नही की थी, जो भी आए बेटा या बेटी वह तंदुरूस्त हो। 7 जुलाई 2022 को भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत से शादी के बंधन में बंधे थे। आपको बताते चले कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है।

Punjab News: भगवंत मान सरकार के 2 साल का कार्यकाल हुआ पूरा

बता दें की पंजाब सरकार के 2 साल का कार्यकाल हाल ही में पूरा हो गया है। गौरतलब है कि पंजाब की मान सरकार ने शिक्षा से लेकर रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं। इसके अलावा उन्होंन 2 साल में करीब 40000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की है। इसके अलावा मान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की जिससे पंजाब के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026