---Advertisement---

Punjab News: रबी सीजन 2024-25 के लिए राष्ट्रीय गेहूं खरीद में पंजाब शीर्ष स्थान पर कायम, जानें पूरी डिटेल

Punjab News: आपको बता दें कि पंजाब ने एक बार फिर राष्ट्रीय पूल में खाद्यान्न योगदान में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2024 2:23 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब ने एक बार फिर राष्ट्रीय पूल में खाद्यान्न योगदान में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जो 24 मई तक भारत भर में खरीदे गए कुल गेहूं का 47.29% है। मालूम हो कि पंजाब और हरियाणा में जोरदार खरीद के साथ पंजाब एक बार फिर शीर्ष स्थान पर आ गया है। आमतौर पर गेंहू की खरीद अप्रैल से मई तक चलती है। लेकिन केंद्र ने इस साल राज्यों को फसल आवक के आधार पर खरीदने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि केवल पंजाब राज्य ने ही एमएसपी पर खरीदे गए कुल 262.62 एलएमटी में से 124.1 लाख मीट्रिक टन सिर्फ गेहूं का योगदान दिया है।

इन राज्यों ने दिया इतना योगदान

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डैशबोर्ड पर अपलोड किए गए रबी विपणन सीजन 2024-25 के खरीद आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा योगदान पंजाब ने दिया है जो कुल 124.1 लाख मीट्रिक टन है। वहीं अगर हम पंजाब से सटे हरियाणा की बात करे तो हरियाणा ने 71.12 एलएमटी, मध्य प्रदेश 48.04 एलएमटी, राजस्थान 10.13 एलएमटी, और उत्तर प्रदेश 8.96 एलएमटी का योगदान दिया हैं।

हमारी लड़ाई इस लूट के खिलाफ

किसान संगठन बीकेयू एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि “कोई भी पंजाब को गेहूं और धान पर एमएसपी का लाभ मिलने के बारे में डेटा देख सकता है, लेकिन हम केवल पंजाब या हरियाणा के किसानों के बारे में चिंतित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के किसानों को एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। कई जगहों पर एमएसपी के अभाव में किसान अपनी फसल कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं। हमारी लड़ाई इस लूट के खिलाफ है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026