---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के कच्चे शिक्षकों का इंतजार खत्म, 12 हजार टीचर हुए रेगुलर, CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Punjab News: पंजाब सरकार ने प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट/कच्चे टीचरों की 10 साल पुरानी मांग पूरी करते हुए आज उन्हें रेगुलर कर दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 28, 2023 3:16 अपराह्न | Updated: जुलाई 28, 2023 5:53 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के कच्चे शिक्षकों का 10 साल पुराना इंतजार आज (28 जुलाई) खत्म हो गया। पंजाब सरकार ने राज्य के 12 हजार कच्चे टीचरों को रेगुलर कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस प्रमोशन के साथ ही शिक्षकों के वेतन में भी बढ़ोतरी हुई है। अब रेगुलर शिक्षकों को 22,500 रुपये प्रति महीने का वेतन मिलेगा।

रेगुलर होने वाले शिक्षकों में एसटीआर, आईईईजीएस, एआईई, स्पेशल इनकलूसिव शिक्षक और शिक्षा प्रोवाइडर शामिल हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में नियुक्ति पत्र बांटने का ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां, CM मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित कई अन्य मंत्री और AAP (Aam Aadmi Party) नेता मौजूद रहे।

‘शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक है ये दिन’

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ये दिन शिक्षकों को हमेशा याद रहेगा, जो इतिहास में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी पूर्व सरकार ने इतने शिक्षकों को एक साथ रेगुलर नहीं किया था। ये सरकार और आपकी एक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता के कई वादे किए थे, जिसमें एक वादा शिक्षकों का भी था। उन्होंने कहा कि सराकर आने वाले पांच सालों में धीरे-धीरे सभी वादे पूरे करेगी और दिल्ली की तर्ज पर पंजाब को एक मॉडल स्टेट बनाएगी।

‘3-6 हजार की तनख्वाह शिक्षकों के साथ मजाक’

इस दौरान CM मान ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी भी 200 कच्चे टीचरों को रेगुलर किया जाना है, जिसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कच्चे शिक्षकों को 3 से 6 हजार रुपये की तनख्वाह मिलती थी, जो किसी मजाक से कम नहीं था।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। जब शिक्षक अपनी आवाज उठाते थे तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता था। लेकिन, मौजूदा सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जल्द शिक्षकों को रेगुलर करने की बात शुरू हुई थी तो अधिकारियों ने कई तरह की रूकावटें बताई थी। लेकिन, सरकार ने सभी रूकावटों को दूर करते हुए शिक्षकों को रेगुलर किया। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में भी ऐसे कार्य करती रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026