---Advertisement---

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पंजाब में चाक-चौबंद! सीएम Bhagwant Mann ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राज्य में सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा के लिए उच्चाधिकारियों संग बैठक की है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है। पुलिस की तैनाती कर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि राज्य की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 23, 2025 2:29 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पड़ोस में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में पहलगाम आतंकी हमला के बाद पंजाब में चाक-चौबंद बढ़ी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद फ्रंटफुट पर आकर स्थिति की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम मान ने आज पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों संग बैठक की है। सीएम Bhagwant Mann ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम मान की ओर से कहा गया है कि राज्य के सभी धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। मान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

सीएम Bhagwant Mann ने की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा

डीजीपी गौरव यादव के अलावा अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की है। सीएम मान चंडीगढ़ स्थित आवास पर संपन्न हुई हाई लेवल बैठक के दौरान राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “राज्य में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। हम राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होने देंगे। राज्य के सभी धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। शैक्षणिक संस्थानों में भी सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। जो पंजाबी जम्मू-कश्मीर में फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षित घर वापसी हमारी ज़िम्मेदारी है और इसके लिए हम लगातार जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संपर्क में हैं। पंजाब के लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

पहलगाम टेरर अटैक के बाद पंजाब में हाई अलर्ट

पंजाब देश का वो राज्य है जिसके कई जिले जम्मू-कश्मीर के साथ सीमा साझा करते हैं। इसमें मुख्य रूप से पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर का नाम सामने आता है। यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राज्य में हाई अलर्ट है। सीएम Bhagwant Mann ने स्थिति की क्लोज मॉनिटरिंग करते हुए पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्थित करने हेतु निर्देश दिया है, ताकि राज्य वासियों के लिए कोई खतरा न पैदा हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

Lucknow News

मार्च 7, 2026

Bihar Politics

मार्च 7, 2026