---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘काम ऐसा करो कि विरोधी भी तारीफ..,’ नशा मुक्ति अभियान की सफलता देख आप नेता गदगद, थपथपाई मान सरकार की पीठ

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान की तारीफ की है। अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ सरकार के प्रयासों को सराहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 13, 2026 1:51 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब को नशा मुक्त बनाने का प्रयास जारी है। इस क्रम में नशा मुक्ति अभियान को रफ्तार दी जा रही है। मान सरकार के इस अभियान की चर्चा जोरों पर है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी मान सरकार के प्रयासों की तारीफ की है। इसका जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सरकार को बधाई दी है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि काम ऐसा करो कि विरोधी भी तारीफ करने को मजबूर हो जाएं। उन्होंने पंजाब सरकार की इस उपलब्धि को लगातार हो रहे प्रयासों का फल बताया है।

नशा मुक्ति अभियान की सफलता देख Anurag Dhanda गदगद

आप नेता अनुराग ढ़ांडा पंजाब में जारी नशा मुक्ति अभियान की सफलता देख गदगद नजर आए हैं। उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के संबोधन से जुड़ी एक क्लिप साझा की है। गुलाब चंद कटारिया ने किसी कार्यक्रम के दौरान कहा कि मार्च 2025 से पंजाब सरकार ने जो अभियान चलाया, 31 दिसंबर तक पहली बार 31000 एफआईआर दर्ज हुए। लगभग 41000 तस्करों को गिरफ्तार किय। 7 फरवरी से दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। इसका असर भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

इसका जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “काम ऐसा करो कि विरोधी भी तारीफ करने को मजबूर हो जाएं। हमेशा केंद्र के इशारे पर पंजाब सरकार को परेशान करने वाले बीजेपी के गवर्नर को भी तारीफ करनी पड़ी। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार नशे के ख़ात्मे के लिए बड़ा अभियान चला रही है जिसका जबरदस्त असर जमीन पर दिख रहा है।”

पंजाब में तस्करों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई

मान सरकार ने सूबे को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत हुई। इसका असर ये हुआ कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले हजारों लोगों को जेल जाना पड़ा। इतना ही नहीं, सरकार युवाओं को नशा मुक्ति केन्द्र भेजकर उन्हें इसके चंगुल से निकालने का प्रयास भी कर रही है। पंजाब सरकार का कहना है कि जब तक सूबे को नशा मुक्त नहीं बना लिया जाएगा, तब तक कार्रवाई का दौर जारी रहेगा। इसी मुहिम की तारीफ करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने मान सरकार की पीठ थपथपाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 4, 2026