---Advertisement---

‘पंजाब की शेरनी…’ 42 घंटे ईडी की रेड को लेकर AAP विधायक का फूटा गुस्सा, Anurag Dhanda ने भी किया कटाक्ष

Anurag Dhanda: आप नेता की तरफ से अमनदीप के ईडी रेड को लेकर कटाक्ष किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2026 4:05 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आप विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी लगभग 42 घंटे तक चली जिसे लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर आप नेता अनुराग ढांडा ने कटाक्ष किया है। सोशल मीडिया के जारी है इसे लेकर निशाना चाहते हुए बताया गया कि कैसे 42 घंटे की छापेमारी के बाद आप विधायक ने खुलेआम मोदी सरकार को लेकर आराम किया। जानिए अनुराग ढांडा का यह पोस्ट क्यों केंद्र सरकार पर निशाना बताया जा रहा है।

Anurag Dhanda ने ईडी रेड को लेकर मारा तंज

अनुराग ढांडा ने एक्स प्लेटफार्म पर अमनदीप के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन ने कहा, “पंजाब की इस शेरनी को सुनिए। 42 घंटे ईडी की रेड के बाद AAP विधायक अमनदीप ने मीडिया के सामने खुलेआम एलान किया कि मोदी लगा ले जितना ज़ोर है, केजरीवाल के सिपाही तुमसे नहीं डरते।” इस दौरान उन्होंने आप नेताओं को केजरीवाल की सिपाही बताते हुए नजर आए हैं और सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए दिखे। अनुराग ढांडा अक्सर ज्वलंत मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखने में पीछे नहीं रहते हैं।

आप द्वारा केंद्र सरकार पर किया जा रहा वार

वहीं ईडी की इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता लगातार हमलावर है और भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लगभग 42 से 48 घंटे तक छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ कुछ भी नहीं लगा और टीम को खाली हाथ वापस लौटनी पड़ी। उनका कहना है कि भाजपा सरकार की मनमर्जी और बेवजह लोगों को परेशान करने का दावा आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से किया जा रहा है।

उनका कहना है कि सत्ताधीन दिन सरकार अपने पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए आम लोगों को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। ईडी द्वारा की गई कार्रवाई इस बात को बखूबी दिखाने के लिए काफी है। फिलहाल इस पर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Jharkhand News

नवम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026