---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में युद्ध स्तर पर जारी है नशे के खिलाफ अभियान, पुलिस को मिली बड़ी सफलता; 17 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए भेजा रिहैब

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे की परेशानी को खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। पंजाब पुलिस को कैंपेन के 372वें दिन बड़ी सफलता हासिल हुई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2026 2:57 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए भगवंत मान सरकार पूरी ताकत के साथ अपना काम कर रही है। पंजाब पुलिस दिन-रात ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कठोर एक्शन ले रही हैं। वहीं, आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान जोरो-शोरों से जारी है। ऐसे में नशे के खिलाफ कैंपेन के तहत 372वें दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पंजाब पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत पूरे राज्य में लगातार छापेमारी जारी है।

Bhagwant Mann सरकार नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध

पंजाब पुलिस के मुताबिक, नशे के खिलाफ अभियान के 372वें दिन 88 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से 1.2kg हेरोइन, 155 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 50150 रुपये ड्रग मनी बरामद की। साथ ही 17 लोगों को नशा छुड़ाने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए मनाया गया। वहीं, पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक 52000 से ज्यादा ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब पुलिस राज्य के निवासियों को सुरक्षित और शांत माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत मान सरकार के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

भगवंत मान सरकार ने 2577 नए जवानों को किया भर्ती

गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पंजाब पुलिस की शानदार पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस दौरान 2577 नए उत्साही जवान पंजाब पुलिस के परिवार का अहम हिस्सा बने। सीएम मान ने कहा, ‘हमारी सरकार की ओर से रिकॉर्ड 12000 से अधिक पुलिस भर्तियां, हाई-टेक विंग्स का गठन और नशा रोकथाम के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। पंजाब की सुरक्षा और शांति के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘हम पिछली सरकार के लगाए ड्रग्स के दाग को साफ करने के लिए कमिटेड हैं। हमारी सरकार ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ कैंपेन के तहत ड्रग स्मगलरों को गिरफ्तार करके सप्लाई चेन तोड़ी है और गैर-कानूनी कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को नष्ट किया है। जिसकी राज्य के लोग तारीफ कर रहे हैं।’ सीएम मान ने बताया, ‘पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसके पास अपनी रोड सेफ्टी फोर्स है। इस फोर्स को 146 टोयोटा हिलक्स गाड़ियां, स्ट्रेचर और फर्स्ट एड किट दी गई हैं। एसएसएफ लोगों की कीमती जान बचाने में मददगार साबित हुई है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 9, 2026

Nishant Kumar

मार्च 9, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

S Jaishankar

मार्च 9, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026