---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का फायदा उठाकर गदगद हुए लाभार्थी, देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के किए मुफ्त दर्शन

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को अच्छा-खासा लाभ हुआ है। इस स्कीम के माध्यम से उन्होंने देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का मुफ्त में दर्शन किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 3:30 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: गत 4 सालों के दौरान पंजाब की भगवंत मान सरकार ने निवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को पेश किया है। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए कई साहसिक और अहम कदम उठाए हैं। इसमें से है ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’। जी हां, इस स्कीम के माध्यम से पंजाब के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों पर फ्री में दर्शन करने का अवसर मिलता है। अभी तक इस योजना का सैंकड़ों लोग लाभ उठा चुके हैं। ऐसे में कई लाभार्थियों ने मान सरकार की इस खास पहल की प्रशंसा की है।

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ से सैंकड़ों लाभार्थियों को हुआ लाभ

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के मुफ्त दर्शन कराने की एक विशेष पहल है। मालूम हो कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक-धार्मिक योजना है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा देना है। एएपी सरकार ने इस स्कीम को साल 2023 में शुरू किया गया था। इसे “निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना” भी कहा जाता है।

भगवंत मान सरकार की इस स्कीम की मुख्य जानकारी

पंजाब की भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के जरिए बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा का मौका देना चाहती है। सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का खर्च कम हुआ है। साथ ही धार्मिक पर्यटन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा भी मिला है। ऐसे में इस योजना से जितना जनता को लाभ हुआ है, उतना ही मान सरकार को भी फायदा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत लाभार्थियों को फ्री यात्रा एसी बस या ट्रेन के जरिए करवाई जाती है। रहने की व्यवस्था होटल या धर्मशाला में होती है। साथ ही मेडिकल सहायता और तीर्थ किट भी मिलती है, जिसमें चादर, कंबल समेत अन्य जरूरी सामान दिया जाता है। अगर आप पंजाब के स्थायी निवासी हैं और आपकी आयु 60 साल से अधिक है, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। साथ ही लोगों को मेडिकल रूप से फिट होना जरूरी है। वहीं, 75 साल से ज्यादा उम्र वालों को सहायक ले जाने की अनुमति दी जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026