---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के सराहनीय कार्यों से बदल रही है पंजाब के किसानों की तस्वीर, हर खेत तक पहुंचा नहर का पानी; अन्नदाताओं को होगा सीधा लाभ

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के किसानों की जिंदगी आसान करने के लिए लगातार प्रशंसनीय कार्य कर रही है। ऐसे में मान सरकार ने हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2026 1:10 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने शुरुआत से ही किसानों की तरक्की के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में एएपी सरकार दिन-प्रतिदिन प्रदेश के अन्नदाताओं की जीवनशैली सुधारने के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कई प्रशंसनीय कार्य किए हैं। इसमें नहर के पानी को हर खेत तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान की शानदार पहल से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

पंजाब की भगवंत मान सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर अहम डिटेल शेयर की है। कैबिनेट मंत्री ने बताया, ‘नहर के पानी तक पहुंच बढ़ाने के लिए मान सरकार द्वारा किए गए काम ने पंजाब के किसानों की मेहनत की तस्वीर ही बदल दी है। नई नहरों, पक्के कुओं और पाइपलाइनों के जरिए हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है। मोटरों पर निर्भरता कम करके, बिना मोटरों के धान की बुवाई करने के सपने को भी हकीकत बना दिया गया है।’

मालूम हो कि मान सरकार सूबे के हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाकर किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था प्रदान कर रही है। साथ ही मान सरकार के इस कदम से साफ हो गया है कि वह प्रदेश के किसानों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी के साथ उनके लिए कल्याणकारी कदम उठा रही है। सरकार की इस पहल से किसानों को कई लाभ मिलेंगे। एएपी सरकार के हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाने से किसानों की भूजल पर निर्भरता कम होती है। बिजली की बचत होती है। खेती की लागत घटती है। फसलों की पैदावार बेहतर होती है और सूखे और पानी की कमी की समस्या कम होती है।

भगवंत मान सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

वहीं, पिछले दिनों पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सूबे के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देते हुए 14000 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाकर नहर के पानी के उपयोग को 26% से बढ़ाकर 76% कर दिया गया है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। मान सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार राज्य के अन्नदाताओं की जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि मान सरकार ऐसे निर्णय ले रही है, जोकि किसानों के लिए हितकारी हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 19, 2026

Delhi Viral Video

मई 19, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 19, 2026

Bihar Politics

मई 19, 2026

Mohan Yadav

मई 19, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 19, 2026