---Advertisement---

Bhagwant Mann: गुडन्यूज! भगवंत मान सरकार ने की जीरकपुर-पंचकुला बाईपास परियोजना के निर्माण की घोषणा; जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने लोगों को राहत देते हुए बड़ी घोषणा की है। आप सरकार जीरकपुर-पंचकुला बाईपास का निर्माण करेगी। इससे रोजाना लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 28, 2025 1:30 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मान सरकार लगातार जनता के लिए हितकारी निर्णय ले रही है। साथ ही कई कल्याणकारी परियोजनाओं को शुरू करने वाली है। इसी बीच आप की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर अहम जानकारी साझा की है। पंजाब सरकार के ताजा फैसले से लाखों लोगों को राहत मिल सकती है।

Bhagwant Mann सरकार बनाएगी जीरकपुर-पंचकुला बाईपास

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि जीरकपुर-पंचकुला बाईपास बनाएगी। साथ ही बताया है कि इस परियोजना के तहत बाईपास का निर्माण 6 लेन में होगा। इससे यातायात जाम की समस्या का प्रभावी समाधान होगा। इसकी अनुमानित कुल लागत लगभग 1878 करोड़ रुपये है। मान सरकार की इस परियोजना से दिल्ली, पटियाला, मोहाली और हिमाचल प्रदेश के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान की जा सकेगी।

https://twitter.com/AAPPunjab/status/2005116558163804599

मालूम हो कि मान सरकार पूरे पंजाब में 44000 किलोमीटर से अधिक की शानदार सड़कों का निर्माण भी करवा रही है। इससे राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर आवाजाही मिलेगी।

सीएम भगवंत मान पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की

उधर, बीते दिन पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम मान ने बताया, ‘अधिकारियों को आम लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। पंजाब पुलिस बधाई की पात्र है, जिसने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत सराहनीय कार्य किया है और चार वर्षों में 85418 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब में कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, जिसे सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026